फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   kuldeep singh rathour appointed new state president of himachal congress

हिमाचल कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, सुक्खू को हटाया, कुलदीप राठौर नए अध्यक्ष

Fri, 11 Jan 2019 10:56 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 11 Jan 2019 10:56 AM IST
विज्ञापन
kuldeep singh rathour appointed new state president of himachal congress

लोकसभा चुनाव से ठीक पहले हिमाचल में कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष को बदल दिया गया है। करीब छह साल से प्रदेश में कांग्रेस की कमान संभाले रहे सुखविंद्र सिंह सुक्खू को प्रदेशाध्यक्ष पद से हटा दिया गया है।

विज्ञापन


पार्टी के केंद्रीय नेता आनंद शर्मा के करीबी कुलदीप सिंह राठौर को अब कांग्रेस का प्रदेशाध्यक्ष बनाया गया है। पार्टी के दिग्गज नेता और पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह एवं सुक्खू में लंबे समय चल रही तनातनी के बीच पार्टी आलाकमान ने यह बदलाव किया है।
विज्ञापन


इस निर्णय को लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में गुटबाजी खत्म करने से जोड़कर देखा जा रहा है। वीरवार को कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुक्खू को दिल्ली बुलाया गया। हाईकमान ने उनसे पहले चर्चा की और इसी दौरान उन्हें हटाने का फैसला ले लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुक्खू कांग्रेस के दिग्गज नेता वीरभद्र सिंह के निशाने पर चल रहे

kuldeep singh rathour appointed new state president of himachal congress
इसी बीच कुलदीप सिंह राठौर को भी नई दिल्ली बुला लिया गया। राठौर ने बताया कि हाईकमान की ओर से उन्हें अध्यक्ष बनाए जाने की सूचना उस वक्त मिली, जब वह दिल्ली जाते समय चंडीगढ़ पहुंचे थे।  

पीसीसी अध्यक्ष सुक्खू लंबे वक्त से कांग्रेस के दिग्गज नेता वीरभद्र सिंह के निशाने पर चल रहे थे। राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता आनंद शर्मा का करीबी होने के बावजूद सुक्खू को पार्टी अध्यक्ष पद से हटाया गया है।



 

सुक्खू को अध्यक्ष बनाकर चौंकाया था बड़े नेताओं को 

kuldeep singh rathour appointed new state president of himachal congress

हालांकि खास यह है कि वीरभद्र की पसंद न होने के बावजूद आनंद शर्मा के ही करीबी कुमारसैन के कुलदीप सिंह राठौर को नया अध्यक्ष बनाया गया है। सुक्खू नादौन क्षेत्र से कांग्रेस के विधायक भी हैं।

उन्हीं के पार्टी अध्यक्ष रहते हिमाचल में कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव लड़ा लेकिन कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद माना जा रहा था कि हिमाचल कांग्रेस में बदलाव होगा।

छह साल पहले विधायकी गंवाने के बावजूद युवा नेता सुक्खू को पीसीसी अध्यक्ष बनाकर पार्टी आलाकमान ने कई बडे़ नेताओं को चौंका दिया था। इसके बाद से ही सुक्खू और वीरभद्र में खींचतान चलती रही। 

एनएसयूआई के रास्ते पार्टी में आए राठौर

kuldeep singh rathour appointed new state president of himachal congress

कुलदीप सिंह राठौर के पास संगठन में काम करने का लंबा अनुभव है। उनके पास संगठन की कई अन्य जिम्मेदारियां भी रहीं। राठौर ने 1978 में एनएसयूआई ज्वाइन की। वह 1981 से लेकर 1987 तक एनएसयूआई के प्रदेशाध्यक्ष रहे।

वह केंद्रीय छात्र संघ में 1979-80 में अध्यक्ष चुने गए। वह कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता और मीडिया एवं फ्रंटल संगठनों के प्रमुख रह चुके हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में कसुम्पटी और ठियोग निर्वाचन क्षेत्रों से कांग्रेस के टिकट के दावेदार भी रहे। 

राहुल की उम्मीदों पर खरा उतरूंगा : राठौर

kuldeep singh rathour appointed new state president of himachal congress

 नवनियुक्त कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि मैं पार्टी का सच्चा सिपाही हूं। पार्टी ने मुझ पर विश्वास जताया है, इसके लिए मैं राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और सोनिया गांधी का आभारी हूं। जो जिम्मेवारी मुझे सौंपी है, उसे वह बखूबी निभाएंगे।

पार्टी के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को एक बैनर तले लाया जाएगा। लोकसभा चुनाव होने जा रहे हैं। हिमाचल के चारों लोकसभा सीटों में कांग्रेस के उम्मीदवारों को जीत दिलाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। पार्टी की मजबूती के  लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं का सहयोग लिया जाएगा। 

हाईकमान का फैसला सराहनीय : वीरभद्र
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि कुलदीप सिंह राठौर के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बनने से हिमाचल में पार्टी को मजबूती मिलेगी। आगामी लोकसभा चुनाव के चलते हाईकमान का यह फैसला सराहनीय है। उन्होंने इसके लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल और सोनिया गांधी का आभार जताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed