फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kuldeep Singh Rathore preparing to contest from Theog of Shimla

सियासत: शिमला के ठियोग से चुनाव लड़ने की तैयारी में प्रदेश कांग्रेस के निवर्तमान अध्यक्ष कुलदीप राठौर

Fri, 29 Apr 2022 08:23 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 29 Apr 2022 08:23 PM IST
सार

शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में आयोजित अभिनंदन कार्यक्रम के दौरान  कुलदीप सिंह राठौर ने चुनाव मैदान में उतरने के संकेत दिए। कहा, ठियोग मेरा गृह क्षेत्र है। यहां के लोगों से लगाव है। 

विज्ञापन
Kuldeep Singh Rathore preparing to contest from Theog of Shimla
निवर्तमान अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के निवर्तमान अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ठियोग विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं। शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में आयोजित अभिनंदन कार्यक्रम के दौरान उन्होंने चुनाव मैदान में उतरने के संकेत दिए। कहा, ठियोग मेरा गृह क्षेत्र है। यहां के लोगों से लगाव है। कांग्रेस हाईकमान ने प्रदेश अध्यक्ष ऐसे व्यक्ति को बनाने का फैसला लिया है, जो चुनाव नहीं लड़ेगा और पूर्णकालिक संगठन के लिए तत्पर रहेगा। उन्हें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया गया है। ऐसे में अब वे अन्य विकल्प चुनने के लिए स्वतंत्र हैं।

विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान मौजूद अधिकांश कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने राठौर सेे चुनाव मैदान में उतरने की अपील की। अभिनंदन कार्यक्रम के बाद आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि कांग्रेस की राजनीति में मेरी भूमिका अहम रहेगी पर मैं किसी के भी कार्य में हस्तक्षेप नहीं करूंगा। उन्होंने नई कार्यकारिणी से संगठन के लिए पसीना बहाने वालों के लिए पूरा मान सम्मान भी मांगा। कहा, सांसद प्रतिभा सिंह को प्रदेश अध्यक्ष बनाना एक सही निर्णय है। कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष हर्ष महाजन ने कहा कि राठौर अपने कार्यकाल में सभी को साथ चलाने में सफल रहे।
विज्ञापन


मुद्दे भटकाने को सांप्रदायिक सद्भाव खराब कर रही भाजपा
कुलदीप सिंह राठौर ने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह ज्वलंत मुद्दों से लोगों का ध्यान भटकाने के लिए सांप्रदायिक सद्भाव को खराब कर रही है। भाजपा की सरकारें लोगों के मकानों पर नहीं लोकतंत्र पर बुलडोजर चला रही हैं। देश की जनता इसके लिए कभी माफ नहीं करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनुराग और धूमल के मामले में क्यों नहीं दिखता वंशवाद
राठौर ने कहा कि भाजपा के लिए वंशवाद के अलग-अलग मायने हैं। कांग्रेस का वंशवाद तो भाजपा को दिखता है लेकिन अनुराग ठाकुर और प्रेम कुमार धूमल सहित कई केंद्रीय मंत्रियों के मामले में भाजपा आंखें मूंद लेती है। उन्होंने कहा कि गांधी परिवार का देश के विकास में अहम योगदान रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed