फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kuldeep singh Pathania said - Zero hour can start in Himachal assembly

Shimla News: कुलदीप पठानिया बोले- हिमाचल विधानसभा में शुरू हो सकता है जीरो ऑवर

Sat, 10 Jun 2023 08:04 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 10 Jun 2023 08:04 PM IST
सार

प्रदेश विधानसभा में जल्दी ही जीरो ऑवर शुरू हो सकता है। राज्य विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि आने वाले वक्त में ऐसा हो सकता है। इस पर गंभीरता से विचार हो रहा है।

विज्ञापन
Kuldeep singh Pathania said - Zero hour can start in Himachal assembly
राज्य विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश विधानसभा में जल्दी ही जीरो ऑवर शुरू हो सकता है। राज्य विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि आने वाले वक्त में ऐसा हो सकता है। इस पर गंभीरता से विचार हो रहा है। पठानिया ने कहा कि वैसे तो प्वांइट ऑफ ऑर्डर भी शून्यकाल का ही दूसरा नाम है। यह उल्लेखनीय है कि प्रदेश विधानसभा में लोकसभा की तरह जीरो ऑवर नहीं होने से इससे संबंधित विषय व्यवस्था का प्रश्न यानी प्वाइंट ऑफ ऑर्डर के नियम के तहत ही उठाए जाते हैं। शनिवार को राज्य विधानसभा परिसर में हुई पत्रकार वार्ता में स्पीकर कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि विधानसभा अध्यक्षों के अभी दो सम्मेलन हुए हैं। एक जयपुर और एक अन्य सिक्किम में हुआ है। जीरो ऑवर का यह मामला गंभीरता से विचाराधीन है। अगर इसे शुरू किया जाए तो इसकी सीमा क्या हो।

विज्ञापन


यह विषय वहां पर किस प्रकार से उठे। यह न हो कि जीरो ऑवर विधानसभा ऑवर बन जाए। सारे की सारी कार्यवाही जीरो ऑवर में ही उठाने लग जाएं। इसलिए इसे सीमित करने की जरूरत है। जो मामले किसी नियम की परिधि में नहीं आते हैं या ऐसा ही कोई अन्य विषय हो तो उसे जीरो ऑवर में उठाया जा सकेगा। ऐसा कोई भी विषय जिसे नियम इजाजत नहीं देता हो, उसे जीरो ऑवर में उठाया जा सकेगा। वैसे तो जीरो ऑवर की परिकल्पना ही यही है, पर कई बार मकसद कुछ और होता है और विषय उठाने की बात कुछ और होती है। व्यवस्था के प्रश्न के नाम से भी ऐसे ही विषय उठते हैं। यह मालूम रहे कि सोमवार को होने जा रहे बाल सत्र में भी बाल विधायक जीरो ऑवर में कई विषय उठाएंगे, जबकि इसी विधानसभा में विधायकों के लिए जीरो ऑवर की अभी व्यवस्था नहीं है, जिस पर विचार हो रहा है।
विज्ञापन

 

ये भी पढ़ें: HP Assembly Children Session: बाल सत्र के लिए जाह्नवी चुनीं मुख्यमंत्री, इस दिन करेंगी अपनी कैबिनेट का विस्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed