फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Jahnavi elected cm for the HP Assembly children's session, will expand his cabinet on this day

HP Assembly Children Session: बाल सत्र के लिए जाह्नवी चुनीं मुख्यमंत्री, इस दिन करेंगी अपनी कैबिनेट का विस्तार

Sat, 10 Jun 2023 06:45 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 10 Jun 2023 06:45 PM IST
सार

प्रदेश विधानसभा में सोमवार को होने जा रहे बाल सत्र के लिए मुख्यमंत्री के रूप में मंडी की जाह्नवी को चुना गया है। बाल सीएम की नियुक्ति के बाद जाह्नवी रविवार को अपनी कैबिनेट का विस्तार करेंगी। 

विज्ञापन
Jahnavi elected cm for the HP Assembly children's session, will expand his cabinet on this day
विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया व बाल सत्र के लिए मुख्यमंत्री चुनी गईं जाह्नवी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश विधानसभा में सोमवार को होने जा रहे बाल सत्र के लिए मुख्यमंत्री के रूप में मंडी की जाह्नवी को चुना गया है। बाल सीएम की नियुक्ति के बाद जाह्नवी रविवार को अपनी कैबिनेट का विस्तार करेंगी। राज्य विधानसभा में मेधावी बच्चे सोमवार को मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री, मंत्री और विधायक के रूप में नजर आएंगे। शनिवार को प्रदेश विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर के रूप में चयनित हुए एक बच्चे ने विधायी प्रक्रिया को जाना। प्रोटेम स्पीकर बाल विधायकों को शपथ दिलाएंगे। बाल सत्र के दौरान राज्य सभा के उप सभापति हरिवंश नारायण सिंह विशेष रूप से मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन


शनिवार को प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने इस बारे में प्रेस वार्ता के माध्यम से जानकारी साझा की। इस विशेष सत्र में शामिल होने वाले बाल विधायक भी शनिवार को विधानसभा भवन पहुंचे। अगले दो दिन बच्चे शिमला में रहेंगे। प्रदेश विधानसभा बाल सत्र विश्व ‘बाल श्रम निषेध दिवस’ पर आयोजित किया जा रहा है। जिन बच्चों ने अपनी बात को प्रभावशाली तरीके से रखा, उन 68 का चयन किया गया। विधानसभा में 68 सीटें हैं। फ्यूचर सोसायटी से जुड़ीं मीना शर्मा ने बताया कि पिछले 16 सालों से बच्चों, युवाओँ और महिलाओं की समान भागीदारी के छोटे-छोटे किए जा रहे हैं। इसी क्रम में राजस्थान विधानसभा में 14 नवंबर 2021 को राष्ट्रमंडल संसदीय संघ के तत्वाधान में विधानसभा बाल सत्र का आयोजन किया गया था, जिसके मुख्य अतिथि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला थे।
विज्ञापन


हिमाचल के विधानसभा क्षेत्रों से 63 बच्चे चुने गए, बाल विधायकों में सबसे ज्यादा 40 लड़कियां
प्रदेश के 43 विधानसभा क्षेत्रों से 63 बच्चे चुने गए। 5 राज्यों से पांच बच्चों का चयन हुआ। इसमें 40 लड़कियां और 28 लड़के बाल विधायक के रूप में शामिल रहे। उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड, राजस्थान सहित केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर से एक-एक बच्चे का चयन हुआ। बच्चों ने अपने विचार दो महीने चले अभियान के दौरान वीडियो बनाकर डिजिटल बाल मेला की वेबसाइट और मोबाइल नंबर पर भेजे। करीब 25 हज़ार बच्चे इस अभियान से जुड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाल विचारों को नीति निर्माण में स्थान प्रदान कराना इसका मकसद : पठानिया
स्पीकर कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि बाल विचारों को नीति निर्माण में स्थान प्रदान कराना इसका मकसद है। बच्चों के मुद्दों और विषयों को उनकी ओर से प्रस्तुत किए जाने से मौलिकता और नवीनता को जगह मिलती है। दुनिया के कुछ देशों में बच्चे राजनीतिक प्रतिनिधित्व हासिल कर चुके हैं। देश में भी नई पीढ़ी में राजनीतिक जागरूकता बढ़ाने के लिए यह सत्र विधानसभा भवन में आयोजित किया जा रहा है। देश में युवा संसद के जरिये बच्चों को सुनने का अवसर पहले भी मिलता रहा है, लेकिन विधानसभा भवन में इसका आयोजन बच्चों के विचारों को गंभीरता से लेने की प्रतिबद्धता बताता है।

ये भी पढ़ें: Himachal Weather: हिमाचल के मैदानी और मध्य पर्वतीय भागों में तीन दिन बारिश के आसार, ओलावृष्टि का भी अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed