फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   kuldeep rathore statement over assembly by election in himachal

विस उपचुनाव को कमर कस लें कार्यकर्ता: राठौर

Fri, 21 Jun 2019 06:07 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 21 Jun 2019 06:07 PM IST
विज्ञापन
kuldeep rathore statement over assembly by election in himachal

कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि लोस चुनाव में बूथ स्तर पर कमजोरी और कांग्रेस की नीतियों के प्रचार प्रसार में कमी रह गई। इसे दूर करना होगा। पार्टी पदाधिकारियों से आह्वान किया कि भाजपा की नीतियों के खिलाफ आम लोगों के बीच उतरना होगा।

विज्ञापन


स्थानीय मुद्दों को लोगों के बीच और मीडिया में प्रमुखता से उठाना है। शुक्रवार को मीडिया पैनलिस्ट और पार्टी प्रवक्ताओं की बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने कहा कि हार से निराश होने की जरूरत नहीं है। पार्टी को मजबूत करने के लिए सभी पदाधिकारियों को एकजुट होकर आगे बढ़ना है।
विज्ञापन


प्रदेश में उपचुनाव होने हैं, इसके लिए अभी से मैदान में उतरना है। मीडिया समन्वयक सुरेश चंदेल ने कहा कि मीडिया के साथ बेहतर संबंध बनाने की आवश्यकता है। लोगों की समस्याओं को प्रमुखता से मीडिया में उठाया जाना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया में अभद्र टिप्पणियां 

बैठक में प्रदेश कांग्रेस महासचिव महेश्वर चौहान, मीडिया समन्वयक सुरेश चंदेल, कांग्रेस सचिव हरि कृष्ण हिमराल, प्रेस सचिव बलदेव सिंह ठाकुर, प्रेम कौशल, चेत राम ठाकुर, रमेश ठाकुर, रमेश चौहान, यश पाल तनहेक, कुलदीप सिंह पठानिया, राम स्वरूप शर्मा, जगमोहन मल्होत्रा, नरेंद्र कवंर, इंदु पटियाल, अमन सेठी मौजूद रहे। बंजार में बस दुर्घटना में मारे गए लोगों की आत्मा की शांतिं की प्रार्थना करते हुए दो मिनट का मौन रखा भी गया।  

करने वालों पर कार्रवाई की जरूरत
चुनाव के बाद से सोशल मीडिया में वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ  अभद्र टिप्पणियों पर बैठक में पदाधिकारियों ने ऐतराज जताते हुए कहा कि पार्टी के कुछ नेता सोशल मीडिया ग्रुप चलाकर पार्टी को कमजोर करने की जो साजिश रच रहे हैं। उनके खिलाफ  कार्रवाई की जानी चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed