फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kuldeep rathore stated that govt should save the apple growers from the loot of private companies

कुलदीप राठौर बोले- निजी कंपनियों की लूट से बागवानों को बचाए सरकार

Wed, 25 Aug 2021 05:35 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 25 Aug 2021 05:35 PM IST
सार

प्रदेशाध्यक्ष राठौर शुक्रवार कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में प्रेस सम्मेलन को संबोधित करते हुए राठौर ने कहा कि सरकार की मिलीभगत से सेब के दाम गिराए गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि लदानी और अदानी को सरकार का पूरा संरक्षण है। सरकार बागवानों के हितों की रक्षा करें। 

विज्ञापन
Kuldeep rathore stated that govt should save the apple growers from the loot of private companies
कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा है कि निजी बड़ी कंपनियों की लूट से बागवानों को बचाया जाए। अदानी ने इस बार सेब के खरीद मूल्यों में 16 रुपये की कमी कर सेब की पांच हजार करोड़ के कारोबार को प्रभावित करने की कोशिश की है। उम्मीद थी कि इस बार सेब के बेहतर दाम मिलेंगे, पर ऐसा नहीं हुआ। कांग्रेस इस बारे चुप बैठने वाली नहीं है और बागवानों का शोषण नही होने देंगे। उन्होंने कहा कि बागवानी मंत्री ने 1135 करोड़ के बागवानी प्रोजेक्ट पर कुंडली मारते हुए बागवानों से जो अन्याय किया है, लोग उसका चुनावों में पूरा बदला लेंगे।

विज्ञापन


प्रदेशाध्यक्ष राठौर शुक्रवार कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में प्रेस सम्मेलन को संबोधित करते हुए राठौर ने कहा कि सरकार की मिलीभगत से सेब के दाम गिराए गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि लदानी और अदानी को सरकार का पूरा संरक्षण है। सरकार बागवानों के हितों की रक्षा करें। किसानों बागवानों को तीन नए कृषि कानूनों का खमियाजा भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन


 क्या सरकार यह चाहती है कि किसानों की तरह अब बागवान भी आत्महत्या करें। सेब की एक पेटी की लागत 450 से 500 रुपए के बीच पड़ती है। राठौर ने कहा कि सरकार प्रदेश में  1984 से कृषि उपकरणों के साथ साथ कीटनाशकों और अन्य दवाओं पर सब्सिडी देती थी पर अब दुर्भाग्यवश भाजपा सरकार ने इस पर रोक लगा दी है। बेमौसमी बर्फबारी, ओलावृष्टि से बागवानों को नुकसान हुआ। न तो मुख्यमंत्री ने प्रभावित क्षेत्रों का कोई दौरा किया और न ही बागवानी मंत्री ने ही। 
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की जन आशीर्वाद मांग रहे: राठौर
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा कि केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की जन आशीर्वाद यात्रा से वह लोगों से किस बात का आशीर्वाद मांग रहें है। प्रदेश में बढ़ती महंगाई,  बेरोजगारी, लचर कानून व्यवस्था, कोरोना में बिगड़ी स्वास्थ्य सेवाओं पर वह लोगों से माफी मांगें। कांग्रेस एकजुट और पूरी मजबूती के साथ सरकार के जन विरोधी निर्णयों का विरोध कर रही है। चारों उप चुनाव कांग्रेस जीतेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed