फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kotrupi mandi pathankot national highway will take one month for restoration

हिमाचल: कोटरोपी की पहाड़ियों पर जमा हुआ पानी, खतरा बढ़ा

Sun, 21 Aug 2022 07:23 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, पधर (मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, पधर (मंडी) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 21 Aug 2022 07:23 PM IST
सार

ड्रोन से प्राप्त तस्वीरों के मुताबिक कोटरोपी की पहाड़ियों में फिर से पानी जमा हो गया है। ये पहाड़ियां कभी भी दरक सकती हैं। यहां एनएच का नामोनिशान मिट गया है।

विज्ञापन
Kotrupi mandi pathankot national highway will take one month for restoration
कोटरोपी की पहाड़ियों में नमक की चट्टानों पर पानी लगने से पहाड़ गल गए हैं। पहाड़ी के नीचे से उच्च मार्ग मंडी-पठानकोट है। रविवार को प्रशासन ने ड्रोन से जायजा लिया। यहां खतरा बढ़ गया है। - फोटो : संवाद

विस्तार

डीसी मंडी अरिंदम चौधरी ने रविवार को भू-विशेषज्ञों के दल के साथ पधर के बधौनीधार में कोटरोपी ओर गवाली के पुंदल गांव में दरक रही पहाड़ी का जायजा लिया। इस दौरान ड्रोन से तस्वीरें भी ली गईं। अगर बारिश का क्रम जारी रहा तो एक बार फिर से बड़ी तबाही आ सकती है। ऐसे में आसपास के लोगों और स्थानीय प्रशासन को सचेत रहने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन


ड्रोन से प्राप्त तस्वीरों के मुताबिक कोटरोपी की पहाड़ियों में फिर से पानी जमा हो गया है। ये पहाड़ियां कभी भी दरक सकती हैं। यहां एनएच का नामोनिशान मिट गया है। 2017 में भी यहां पहाड़ दरकने से 50 लोगों की मौत हुई थी। विधायक जवाहर ठाकुर ने भी कोटरोपी पहुंच कर घटनास्थल का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि एनएचएआई को राहत कार्य में तेजी लाने के लिए वह बात करेंगे। 
विज्ञापन


कोटरोपी के बाइंनाला में नौतोड़ जमीन बही
बारिश ने जगह-जगह कहर बरपाया है। कोटरोपी के बाइंनाला के ऊपर पहाड़ी दरकने से चुन्नी लाल की साढ़े तीन बीघा नौतोड़ जमीन बह गई। पॉलीहाउस भी क्षतिग्रस्त हो गया। गोशाला को भी नुकसान पहुंचा है। चुक्कू पंचायत के नागणी गांव में भूस्खलन से रूमी राम और लाल सिंह के मकान खतरे की जद में आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चुक्कू में नागी देवी के घर में मलबा, पानी आने से खतरा बना हुआ है। महिला के परिवार को पंचायत के सामुदायिक भवन में शिफ्ट किया गया है। लुणी गांव में गोशाला ढह गई। सत्यानी धार में भूस्खलन की चपेट में रोशन लाल की एक भैंस मर गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed