फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Kotkhai gudiya rape and murder case CBI team in Dandi forest

गुड़िया रेप और हत्याकांड में बड़ा खुलासा, ये निकला हत्यारोपी

Tue, 24 Apr 2018 08:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, दांदी/कोटखाई (शिमला)
अमर उजाला ब्यूरो, दांदी/कोटखाई (शिमला) Updated Tue, 24 Apr 2018 08:28 AM IST
विज्ञापन
Kotkhai gudiya rape and murder case CBI team in Dandi forest

गुड़िया रेप और हत्याकांड मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। शिमला के कोटखाई में गुड़िया से दुराचार के बाद हत्या मामले में सीबीआई की ओर से गिरफ्तार पहला आरोपी मंडी-कांगड़ा जिले की सीमा पर स्थित बरोट का है। 

विज्ञापन


इस आरोपी की पहचान अनिल उर्फ नीलू (25) के रूप में बताई जा रही है, जो लकड़ी की चिराई का काम करता है। सोमवार सुबह जांच एजेंसी सीबीआई इस छोटे कद के आरोपी नीलू को चेहरे पर नकाब डाले पुलिस के कड़े पहरे में उसी दांदी जंगल ले गई जहां गुड़िया से दुराचार के बाद हत्या की गई थी। 
विज्ञापन


सीबीआई ने जंगल में उसे उन तमाम स्थानों पर घुमाया, जिनसे पूरे प्रकरण की कड़ियां जुड़ी हुई हैं।सोमवार सुबह करीब सात बजे आरोपी नीलू को लेकर सीबीआई पहले महासू क्षेत्र के बानकुफर पहुंची। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कई गाड़ियों में पहुंचा 50 से ज्यादा जवानों का सशस्त्र पुलिस बल

Kotkhai gudiya rape and murder case CBI team in Dandi forest

यहां पर पहले से ही कई गाड़ियों में पहुंचा 50 से ज्यादा जवानों का सशस्त्र पुलिस बल तैनात था। सीबीआई के जांच अधिकारियों ने गुड़िया का शव मिलने के स्थान, इसके निचले और ऊपर के तमाम क्षेत्रों के अलावा दांदी जंगल में शिव मंदिर के पास जहां चिरानी रहते थे, वहां का भी निरीक्षण किया।

आरोपी से मौका-ए-वारदात से संबंधित कई बातों पर पूछताछ होती रही। फिर टीम एक नेपाली मजदूर के डेरे पर पहुंची, जिसने उसकी शिनाख्त की। इसके बाद सीबीआई आरोपी को लेकर बानकुफर स्थित वन विश्राम गृह गई। सीबीआई ने आरोपी को करीब सवा नौ बजे तक वहां रखा, फिर उसे कड़े पहरे में शिमला लाया गया।  

आरोपी को देखते नेपाली मजदूर बोला, चिरानी नीलू है ये 

Kotkhai gudiya rape and murder case CBI team in Dandi forest

आरोपी के साथ सीबीआई की चार गाड़ियों का काफिला चल रहा था। जंगल में कई स्थानों की शिनाख्त के बाद कुछ दूरी पर सीबीआई की गाड़ी एक नेपाली मजदूर के डेरे पर रुकी।

कडे़ पहरे के बीच नेपाली प्रेम बहादुर से आरोपी की पहचान करवाई गई। नेपाली मजदूर ने सीबीआई को देखते ही बोला- ये चिरानी नीलू है। घटना के दिन आरोपी इस नेपाली के डेरे में आया था।  

नीलू ही हो सकता है मुख्य आरोपी

Kotkhai gudiya rape and murder case CBI team in Dandi forest

सीबीआई ने आरोपी नीलू की भूमिका को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। सूत्रों का कहना है कि नीलू इस मामले का मुख्य आरोपी हो सकता है। हालांकि सीबीआई ने नीलू की इस प्र्रकरण में भूमिका पर कुछ भी साफ करने से परहेज किया है।

सीबीआई ने यह भी सार्वजनिक नहीं किया है कि गुड़िया के साथ दुराचार शव बरामदगी वाले स्थान पर हुआ या कहीं और। बहरहाल माना जा रहा है कि 25 अप्रैल को हाईकोर्ट में सीबीआई इस मामले से जुड़ी स्टेटस रिपोर्ट पेश कर स्थिति साफ कर सकती है।

क्या है पूरा मामला 

Kotkhai gudiya rape and murder case CBI team in Dandi forest

छह जुलाई 2017 को गुड़िया का शव दांदी जंगल में मिला था। इसके बाद पुलिस ने दुराचार और हत्या का मामला दर्ज किया। पुलिस ने छह आरोपियों को पकड़कर इस मामले को सुलझा लेने का दावा किया।

जुर्म कबूल करवाने के लिए एक आरोपी सूरज को थाने में ही पीट-पीटकर मार डाला गया। बाद में जनाक्रोश भड़का तो जांच सीबीआई को देनी पड़ी। सीबीआई ने सूरज हत्याकांड में आईजी, एसपी समेत आठ पुलिसवालों के खिलाफ  मुकदमा बनाया।

पुलिस ने जिन आरोपियों को गुड़िया के कत्ल और दुराचार के आरोप में पकड़ा, सीबीआई ने उन्हें मुजरिम नहीं माना। अब गुड़िया हत्याकांड में अनिल उर्फ नीलू नाम के शख्स को पकड़ा है। 

आरोपी का नकाब हटाने पर अड़े रहे लोग

Kotkhai gudiya rape and murder case CBI team in Dandi forest
कोटखाई के दांदी में जैसे ही सीबीआई आरोपी को लेकर पहुंची तो स्थानीय लोग भी जुट गए। गुस्साए हलाइलावासी बोले- हमने जो बदनामी मोल ले रखी है, उसका क्या। हमारे सारे इलाके को सोशल मीडिया और पुलिस ने बदनाम करके रखा।

हम सीबीआई को शाबाशी देना चाहते हैं, हमें मिलने दिया जाए। साथ ही लोग आरोपी का नकाब हटाने को भी अड़े रहे। कुछ लोग तो आरोपी को देखकर अपना आपा भी खोने लग गए थे। लोगों ने सीबीआई की गाडि़यों का ही घेराव कर दिया।

 

एक अधिकारी ने बाहर उतर कर लोगों को समझाया

Kotkhai gudiya rape and murder case CBI team in Dandi forest

इस बीच सीबीआई के एक अधिकारी ने बाहर उतर कर लोगों को समझाया। उसके बाद सीबीआई की गाड़ी को लोगों ने घटना स्थल से महासू की ओर जाने दिया। 

स्थानीय निवासी अनंतराम नेगी के साथ गांव के अन्य लोग जुटे। जिन पांच युवकों को पहले पुलिस ने आरोपी बनाया था, वे नेगी के पास ही काम करते थे। एक सह आरोपी भी इसी गांव का युवक बनाया गया था।

बाद में सीबीआई ने पुलिस की कहानी को गलत ठहराया। हलाइलावासियों में गांव के कई पुरुष और महिलाएं भी शामिल थीं। मगर पुलिस ने इन सभी लोगों को सीबीआई से मिलने नहीं दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed