फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   kotkhai gangrape and murder case BJP incharge Mangal Pandey Statement

पांडेय बोले- अपनों को बचाने के लिए सरकार ने लॉकअप में मरवाया आरोपी

Sat, 22 Jul 2017 08:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सुंदरनगर (मंडी)
ब्यूरो/अमर उजाला, सुंदरनगर (मंडी) Updated Sat, 22 Jul 2017 08:48 AM IST
विज्ञापन
kotkhai gangrape and murder case BJP incharge Mangal Pandey Statement

भाजपा के प्रदेश प्रभारी मंगल पांडेय का कहना है कि कोटखाई की गुड़िया के साथ हुए दुराचार और बर्बर हत्या से पूरे देश में हिमाचल शर्मसार हुआ है। इस घटना से प्रदेश की 70 लाख जनता के अंदर आग लगी हुई है, लेकिन मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह इसे साधारण घटना बता रहे हैं। 

विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने अपने लोगों को बचाने के लिए नेपाली मूल के आरोपी युवक को साजिश के तहत लॉकअप में ही मरवा दिया। यह आरोपी मामले का पर्दाफाश कर सकता था। पांडेय शुक्रवार को सुंदरनगर जिला भाजपा की कार्यकारिणी की बैठक में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे पांडेय ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में भ्रष्टाचार तो पहले ही दिन से ही मुद्दा था। अब विकास, वन और कानून व्यवस्था के मोर्चे पर भी सरकार घिर गई है। उन्होंने कहा कि वनरक्षक की मौत से जनता में पहले ही उबाल था, अब गुड़िया प्रकरण ने सरकार की पोल खोलकर रख दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस जंगलराज से अगर जनता को छुटकारा पाना है तो प्रदेश में भाजपा की सरकार को सत्ता में लाना होगा। उन्होंने प्रदेश की जनता खासकर महिलाओं से आह्वान किया कि कांग्रेसी यदि उनसे वोट मांगने आएं तो उनका घेराव कर उनसे जवाब तलब किया जाए। इस मौके पर जयराम ठाकुर, महेंद्र सिंह, कर्नल इंद्र सिंह, राकेश जम्वाल, रूप सिंह ठाकुर, त्रिलोक जम्वाल सहित अनेक नेता उपस्थित रहे।

मामले को जितना दबाया जा रहा उतने तथ्य आ रहे सामने: धूमल

kotkhai gangrape and murder case BJP incharge Mangal Pandey Statement

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि सरकार गुड़िया मामले को दबाने का जितना ज्यादा जोर लगा रही है, उतने ही नए तथ्य सामने आते जा रहे हैं। मुख्यमंत्री के फेसबुक अकाउंट में आरोपियों के फोटो डालने और फिर आनन फानन हटाने के क्रम से सरकार की मंशा सामने आ गई थी। इस पर एक आरोपी की लॉकअप में हत्या ने सरकार की पोल को खोल दिया। 

धूमल हमीरपुर के गांधी चौक पर धरना-प्रदर्शन के दौरान पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मामले में जिन लोगों को पकड़ा गया था, उनमें से एक गवाही देने को तैयार हो गया था। उसको उसी व्यक्ति के साथ पुलिस सेल में रखा गया, जिसके खिलाफ उसने गवाही देनी थी।

ऐसे में पुलिस बंदीगृह में उसकी हत्या हुई। ताजा घटनाक्रम में मृतक सूरज की पत्नी के बयान भी पुलिस और सरकार को संदेह के घेरे में खड़ा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह से नए नए खुलासे हो रहे हैं, उससे स्थानीय लोगों और राजनीतिक दलों के उस शक को बल मिल रहा है, जिसमें हत्या के पीछे कुछ और लोगों के हाथ की आशंका जताई जा रही थी।

उन्होंने कहा कि इस पूरे प्रकरण में सरकार की संदेहास्पद भूमिका रही है। इसे देखते हुए सरकार को सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है। प्रदेश सरकार की जगह अब राष्ट्रपति शासन लगाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सीबीआई जांच में असली अपराधियों को जल्द से जल्द पकड़ कर सजा दिलवाई जानी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed