फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Komic world’s highest village in Himachal Pradesh, gets fully vaccinated for covid 19

कोरोना: विश्व के सबसे ऊंचे कौमिक गांव के 100 फीसदी लोगों का हुआ टीकाकरण

Fri, 21 May 2021 08:41 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, केलांग/रोहतांग (लाहौल-स्पीति)
अमर उजाला नेटवर्क, केलांग/रोहतांग (लाहौल-स्पीति) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 21 May 2021 08:41 PM IST
सार

स्पीति की लांगचा पंचायत के तहत 4587 मीटर की ऊंचाई पर स्थित कौमिक गांव में अब 18 से 44 वर्ष के आयु वर्ग का टीकाकरण होना शेष है। काजा खंड की कुल 13 पंचायतों में से 10 पंचायतें इंटरनेट से जुड़ी नहीं हैं। 

विज्ञापन
Komic world’s highest village in Himachal Pradesh, gets fully vaccinated for  covid 19
कौमिक गांव में वैक्सीनेशन टीम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के काजा उपमंडल के साथ-साथ विश्व के सबसे ऊंचे कौमिक गांव में 45 साल से ऊपर के 100 फीसदी लोगों को कोरोना से बचाव के लिए टीका लगाया गया। स्पीति घाटी में साठ वर्ष से अधिक आयु वर्ग के वरिष्ठ नागरिकों को पहली और दूसरी दोनों डोज दी जा चुकी हैं। 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के नागरिकों को अभी पहली डोज ही दी गई है।

विज्ञापन


वहीं 18 से 44 वर्ष के आयु वर्ग वालों को पहली डोज लगाए जाने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। स्पीति की लांगचा पंचायत के तहत 4587 मीटर की ऊंचाई पर स्थित कौमिक गांव में अब 18 से 44 वर्ष के आयु वर्ग का टीकाकरण होना शेष है। काजा खंड की कुल 13 पंचायतों में से 10 पंचायतें इंटरनेट से जुड़ी नहीं हैं। फिर भी प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने लक्ष्य को हासिल किया है। गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम में कुलवंत सिंह और आशा वर्कर पदमा ने वैक्सीनेशन दी।
विज्ञापन


एडीएम ज्ञान सागर नेगी ने बताया कि स्पीति बर्फबारी के कारण कई महीनों तक अन्य हिस्सों से कटा रहता है। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के पास वैक्सीनेशन को लेकर बड़ी चुनौतियां थीं। स्पीति में 18 जनवरी को जब अभियान शुरू किया गया तो प्रशासन ने गांव-गांव जाकर लोगों को वैक्सीन के प्रति जागरूक किया। जल्द ही 18 से 44 वर्ष के आयु वर्ग को वैक्सीन की पहली डोज लगाई जाएगी। खंड चिकित्सा अधिकारी काजा डॉ. तेंजिन नोरबू ने कहा कि 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के सभी वरिष्ठ नागरिकों को पहली और दूसरी डोज लग चुकी है। अभी 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग को पहली वैक्सीन का शेड्यूल अभी तय नहीं हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed