{"_id":"6254110a45d4e57d1717b65e","slug":"koksar-connected-to-keylong-road-restored-in-lahaul-spiti-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाहौल-स्पीति: चार महीने बाद देश-दुनिया से जुड़ा कोकसर, सैर सपाटे के लिए जा सकते हैं सैलानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाहौल-स्पीति: चार महीने बाद देश-दुनिया से जुड़ा कोकसर, सैर सपाटे के लिए जा सकते हैं सैलानी
Mon, 11 Apr 2022 05:00 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतांग (लाहौल-स्पीति)
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतांग (लाहौल-स्पीति)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 11 Apr 2022 05:00 PM IST
सार
इस साल सर्दियों के मौसम में घाटी में बर्फबारी अधिक हुई है। इसके चलते कोकसर के समीप जकशांग नाला में हिमखंड गिरने से सड़क पर 200 फीट के दायरे में 10 से 20 फीट मोटी बर्फ पाई गई। सड़क के बहाल होने से लोगों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग ने डिंफुक से कोकसर गांव को जोड़ने वाली सड़क बहाल कर दी है।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बर्फ से ढके लाहौल के गांव अब धीरे-धीरे बहाल होते जा रहे हैं। सोमवार को चार माह बाद लाहौल घाटी की चंद्राघाटी का गांव कोकसर जिला मुख्यालय केलांग के साथ देश-दुनिया से जुड़ गया है। लोक निर्माण विभाग सिस्सू ने लगभग दो सप्ताह की कड़ी मशक्कत के बाद सोमवार को दो किलोमीटर लंबी डिंफुक से कोकसर गांव को जोड़ने वाली सड़क से बर्फ हटाकर यातायात बहाल कर दिया है।
विज्ञापन
ग्रामीणों को हिमखंड पर पैदल सफर करने से निजात मिल गई है। वहीं अब पर्यटक भी यहां बने दस होमस्टे में ठहर सकेंगे, साथ ही बर्फ से लकदक रोहतांग दर्रे की सुंदरता को निहार पाएंगे। ग्रामीणों की मानें तो गत वर्ष की अपेक्षा इस साल दो सप्ताह देरी से मार्ग बहाल हुआ है। इस साल सर्दियों के मौसम में घाटी में बर्फबारी अधिक हुई है।
विज्ञापन
इसके चलते कोकसर के समीप जकशांग नाला में हिमखंड गिरने से सड़क पर 200 फीट के दायरे में 10 से 20 फीट मोटी बर्फ पाई गई। सड़क के बहाल होने से लोगों ने राहत की सांस ली है। लोनिवि के वरिष्ठ अधिशाषी अभियंता बीसी नेगी ने बताया कि कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद सड़क बहाल कर दी है। विभाग को कोकसर के समीप 10 से 20 फीट ऊंची बर्फ की दीवार काटनी पड़ी।
विज्ञापन