फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Kohbag School First in Mathematics Competition

Shimla News: गणित प्रतियोगिता कोहबाग स्कूल प्रथम

Tue, 01 Sep 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Kohbag School First in Mathematics Competition
शिमला। राजधानी के राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छोटा शिमला में भारती एयरटेल फाउंडेशन के सहयोग से जिला स्तरीय वर्तनी और गणित प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। गणित प्रतियोगिता में राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोहबाग ने प्रथम, पटूखर ने द्वितीय और माहौरी ने तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं वर्तनी प्रतियोगिता में छोटा शिमला ने पहला, कियार ने दूसरा और पोर्टमोर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रारंभिक शिक्षा विभाग के उपनिदेशक निशा भलूनी ने बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में शिरकत की। प्रधानाचार्या विद्या बांश्टू ने भी प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया। इस मौके पर फाउंडेशन के परियोजना समन्वयक संदीप, क्षेत्रीय प्रशिक्षक विजय कुमार तिवारी और अकादमिक मार्गदर्शक सहित अन्य सदस्य भी इस अवसर पर मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article