फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   knowledge bank will be set up in himachal assembly

विधानसभा में बनाया जाएगा नॉलेज बैंक : राजीव बिंदल

Thu, 31 May 2018 12:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नूरपुर (कांगड़ा)
अमर उजाला ब्यूरो, नूरपुर (कांगड़ा) Updated Thu, 31 May 2018 12:34 PM IST
विज्ञापन
 knowledge bank will be set up in himachal  assembly

ई-विधान प्रणाली को मजबूती से लागू कर हिमाचल विस ने देश में पहली ऐसी विधानसभा का गौरव प्राप्त किया है। अब इस विधानसभा ने ई-कंसिजुएंसी मैनेजमेंट सिस्टम लागू कर देश में फिर पहला स्थान बनाया है।

विज्ञापन


विस अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने चंबा जाते समय नूरपुर में प्रेसवार्ता में कहा कि ई-विधान प्रणाली लागू होने से हिमाचल विस पूरी तरह पेपरलेस हो गई है। इससे सूचना प्रौद्योगिकी का पूरा पूरा इस्तेमाल हो रहा है। इससे विधानसभा को एक नॉलेज बैंक के रूप में विकसित किया जाएगा। 
विज्ञापन


बताया कि ई-कंसिजुएंसी प्रणाली लागू होने से विधायक अपने-अपने चुनाव क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों, लोगों की शिकायतों तथा समस्याओं की समस्त जानकारी मोबाइल ऐप के माध्यम से ले सकेंगे। विधानसभा क्षेत्र की पूरी जानकारी उन्हें मिलती रहेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले चरण में इस प्रणाली से उपमंडल स्तर के अधिकारियों को जोड़ा जाएगा। दूसरे और तीसरे चरण में जिला तथा राज्य स्तर के अधिकारियों को मुख्यमंत्री के साथ जोड़कर इस प्रणाली को और मजबूत किया जाएगा। 

चरणबद्ध तरीके से अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा

 knowledge bank will be set up in himachal  assembly

बताया कि प्रथम चरण में इस प्रणाली के तहत प्रदेश के चार विस क्षेत्रों सराज, नाहन, कुल्लू तथा मंडी में अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। सूबे के अन्य विधानसभा क्षेत्रों में चरणबद्ध तरीके से अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। 

बिंदल ने कहा कि धर्मशाला स्थित तपोवन में विधानसभा भवन में ई-विधान अकादमी तथा विधान प्रणाली को पूरे देश में लागू करने को वे प्रयासरत हैं। इसके लिए केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री अनंत कुमार ने उन्हें आश्वासन दिया है।

विधानसभा में एक मजबूत रिसर्च बैंक की स्थापना की जा रही है। इसमें हिमाचल निर्माता डॉ वाईएस परमार समेत सभी पूर्व मुख्यमंत्रियों समेत वरिष्ठ विधायकों के रिकॉर्ड हुए बयानों का ब्योरा उपलब्ध होगा।

इससे पहले नूरपुर के विधायक राकेश पठानिया ने राजीव बिंदल का स्वागत किया। एसडीएम आबिद हुसैन सादिक, प्रकाश चंद, संजय कुमार, दयाल सिंह बिट्टा, मदन राणा, अश्विनी कुमार, राजेश सहोत्रा, भवानी सिंह और रविंद्र चौधरी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed