फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Know! What is going to do your candidate today

जानिए आज क्या करेंगे आपके प्रत्याशी

Thu, 15 May 2014 11:32 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 15 May 2014 11:32 PM IST
विज्ञापन
Know! What is going to do your candidate today

हमीरपुर से भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर अपने घर समीरपुर पहुंच गए हैं। वह सुबह हमीरपुर जाएंगे। पहले पार्टी कार्यालय जाने का कार्यक्रम है। इसके बाद मतगणना के इंतजाम देखने के लिए काउंटिंग सेंटर का विजिट भी करेंगे। अनुराग वीरवार को ही हमीरपुर लौटे हैं।

विज्ञापन


सुबह मंदिरों में माथा टेकेंगे रामस्वरूप

मंडी से भाजपा प्रत्याशी रामस्वरूप शर्मा शुक्रवार सुबह सबसे पहले मंडी के मंदिरों में शीश नवाएंगे। उनके तय कार्यक्रम के अनुसार वह सुबह 5 ये 7 बजे के बीच पहले टारना, भद्रकाली और भूतनाथ जैसे मंदिरों का भ्रमण करेंगे और इसके बाद काउंटिंग सेंटर पर मतगणना देखने आएंगे।
विज्ञापन

शांता कुमार घर में ही सुनेंगे रिजल्ट

Know! What is going to do your candidate today

कांगड़ा से भाजपा प्रत्याशी शांता कुमार पालमपुर में अपने घर पर ही रिजल्ट सुनेंगे। वह मतगणना केंद्र भी नहीं जाएंगे। शांता ने बताया कि दिन को घर में ही रहूंगा और दोपहर बाद चुनाव जीतने का सर्टिफिकेट लेने के लिए धर्मशाला जाऊंगा। वह वीरवार को भी दिन भर घर में ही रहे।
 
नतीजा अच्छा रहा तो शिमला आएंगे कश्यप
शिमला से भाजपा प्रत्याशी वीरेंद्र कश्यप मतगणना के दिन सोलन में होंगे। यह इनका गृह जिला है। हालांकि यदि रिजल्ट अच्छा रहा तो वह शिमला की ओर रुख करेंगे। दोपहर बाद तक वह शिमला पहुंच जाएंगे। उनका अभी दिल्ली जाने का भी कोई कार्यक्रम नहीं है।

घर में ही रहेंगे मोहन लाल ब्राक्टा

Know! What is going to do your candidate today

शिमला से कांग्रेस के प्रत्याशी मोहन लाल ब्राक्टा शुक्रवार को शिमला में विधानसभा परिसर स्थित अपने घर में रहेंगे। उसके बाद अगर रिजल्ट उनके फेवर में रहता है तो वे उपायुक्त कार्यालय जाएंगे। आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा भी उसी समय तय की जाएगी।

जीतने पर ही धर्मशाला आएंगे चंद्र कुमार

कांगड़ा से कांग्रेस प्रत्याशी चंद्र कुमार अपने निर्वाचन क्षेत्र ज्वाली में ही होंगे। उनकी ओर से प्रतिनिधि के तौर पर अधिवक्ता अंतरिक्ष धर्मशाला जाएंगे। अगर जीत होती है तो उपायुक्त के बुलाने पर उनके पास जाएंगे। उनसे प्रमाणपत्र लेंगे।

विज्ञापन

काउंटिंग सेंटर पर होंगे राजेंद्र राणा

Know! What is going to do your candidate today

हमीरपुर से कांग्रेस के प्रत्याशी राजेंद्र राणा ने कहा कि वह शुक्रवार को काउंटिंग हाल हमीरपुर में ही होंगे। राणा बोले कि वे रूम नंबर 101 में वहीं होंगे, जहां अन्य लोग भी होंगे। राणा बोले कि वह हमीरपुर में अपने समर्थकों के बीच होंगे। उनके आगामी कार्यक्रम शुक्रवार को ही तय होंगे।

मंडी में डेरा डाला है प्रतिभा सिंह ने

मंडी से कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह शुक्रवार को मंडी में ही होंगी। वह वीरवार को भी मंडी में ही थीं। काउंटिंग हाल में उनके एजेंट होंगे जो मतगणना से अपडेट करेंगे। वह कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के साथ मतगणना की जानकारी लेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed