फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   KK Pant Ias secretary Forest, transfer and posting orders issued for IAS officers

Himachal: सीपी वर्मा बने राज्यपाल के सचिव, पंत वन और राकेश संभालेंगे ऊर्जा महकमा

Tue, 20 Aug 2024 09:20 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 20 Aug 2024 09:20 PM IST
सार

 प्रदेश सरकार ने सिविल सेवा बोर्ड की सिफारिशों पर सात आईएएस अधिकारियों के तबादला व तैनाती आदेश जारी किए हैं।

विज्ञापन
KK Pant Ias secretary Forest, transfer and posting orders issued for IAS officers
आईएएस अधिकारी सीपी वर्मा, केके पंत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे अतिरिक्त मुख्य सचिव केके पंत को वन विभाग का जिम्मा सौंपा गया है। पंत को वित्त आयुक्त अपील का अतिरिक्त कार्यभार भी दिया गया है। प्रदेश सरकार ने मंगलवार को सात आईएएस अधिकारियों के विभागों में फेरबदल करने की अधिसूचना जारी की। निदेशक लैंड रिकॉर्ड सीपी वर्मा को राज्यपाल का सचिव नियुक्त किया गया है। सचिव का कार्यभार देख रहे राजेश शर्मा को ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज सचिव नियुक्त किया गया है। राजेश शर्मा के पास लोकायुक्त और मानवाधिकार आयोग के सचिव का अतिरिक्त कार्यभार भी रहेगा।

विज्ञापन


कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के तहत सचिव अभिषेक जैन को आईटी, वित्त के साथ अब लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) भी रहेगा। स्वास्थ्य सचिव एम सुधा देवी काे कार्मिक विभाग का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। नियुक्ति का इंतजार कर रहीं प्रियंका बासु को सचिव श्रम एवं रोजगार, मतस्य, युवा सेवाएं एवं खेल नियुक्त किया गया है। मुख्यमंत्री के सचिव सहित शिक्षा, पशुपालन, भाषा एवं संस्कृति, सूचना एवं जनसंपर्क, सचिवालय प्रशासन, सैनिक कल्याण और संसदीय कार्य विभाग संभाल रहे राकेश कंवर को ऊर्जा विभाग का जिम्मा भी सौंप दिया गया है।
विज्ञापन





विगत सोमवार को डॉ. अमनदीप गर्ग के रिलीव होने के बाद वन और कार्मिक विभाग रिक्त हो गए थे। ऊर्जा सचिव की नियुक्ति भी काफी समय बाद हुई है। उधर, राज्यपाल के सचिव राजेश शर्मा को बदले जाने के पीछे सरकार और राजभवन के बीच बीते कुछ दिनों से चल रहे मनमुटाव से जोड़कर देखा जा रहा है। कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर और शिमला विश्वविद्यालय में कुलपतियों की नियुक्तियां नहीं होने को लेकर राजभवन और राज्य सचिवालय के बीच तनाव भरा माहौल बना हुआ है। इसी बीच राजेश शर्मा को राजभवन से बदलकर सरकार ने अब दूसरे विभाग में लगा दिया है। विश्वविद्यालयों के कुलपति के मामले को लेकर अब सीपी वर्मा किस प्रकार सरकार और राजभवन में कड़ी का काम करेंगे, इस पर सभी नजरें टिकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed