फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Kitchen budget goes down, onions sell for up to Rs 70 per kg

Shimla News: रसोई का बजट बिगड़ा, प्याज भी 70 रुपये किलो तक बिका

Mon, 24 Aug 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Kitchen budget goes down, onions sell for up to Rs 70 per kg
फूलगोभी और बीन दाम 100 रुपये किलो
विज्ञापन

हरे मटर के दाम भी 150 रुपये किलो तक
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। प्याज की बढ़ती कीमतों का असर अब राजधानी में भी दिख रहा है। सब्जियों के बढ़ते दाम रसोई का बजट बिगाड़ रहे हैं।
शहर के लोअर बाजार स्थित सब्जी मंडी में दस दिन में प्याज के दामों में सीधे 20 रुपये का उछाल आया है। मंडी में इस समय प्याज 70 रुपये प्रतिकिलो बिक रहा है। इसके अलावा मंडी में फूलगोभी, बीन और पहाड़ी ककड़ी के दाम 100 रुपये प्रतिकिलो तक पहुंच गए हैं। वहीं टमाटर के दाम लंबे समय से 150 रुपये प्रतिकिलो बने हुए हैं। दिन-प्रतिदिन बढ़ती महंगाई ने आम जनता की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। लोगों को अपनी दैनिक जरूरतें पूरी करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ने से लोग चिंतित हैं। लंबे समय से प्याज 40 से 50 रुपये प्रतिकिलो तक बिक रहा था अब अचानक दाम बढ़ने से सोच-समझकर खरीदारी करनी पड़ रही है। लोअर बाजार सब्जी मंडी के प्रधान विश्वेश्वर नाथ ने बताया कि बरसात के कारण प्याज की आपूर्ति कम हुई है। इसके चलते दामों में बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने बताया कि आने वाले 15 से 20 दिन तक आम जनता को परेशानी झेलनी पड़ सकती है।


यह हैं सब्जियों के दाम
लोअर बाजार में मटर 150 रुपये, प्याज पहाड़ी 70, देसी 60 रुपये, फूलगोभी 100 रुपये और ककड़ी 100 रुपये प्रतिकिलो बिक रही है। फ्रासबीन 80 से 100 रुपये, आलू 30 से 40 रुपये, लहसुन 280 रुपये, अदरक 160 से 200 रुपये, करेला 40 रुपये, बैंगन 40 रुपये, अरबी 40 रुपये, कद्दू 40 रुपये, खीरा 50 से 60 रुपये, चुकंदर 60 रुपये, कटहल 80 रुपये और जिमीकंद 80 रुपये प्रतिकिलो तक बिक रहा है।
विज्ञापन


घर चलाने में आ रही मुश्किलें
बढ़ती महंगाई के चलते घर चलाने में मुश्किलें आ रही हैं। अन्य सामान के साथ आय दिन विभिन्न सब्जियों के दाम बढ़ रहे हैं ऐसे में। एक महीने से हर दिन बारी बारी सब्जियों के दामों में 10, 10 रुपये का उछाल आ रहा है। अब प्याज के दामों में एकदम उछाल आने से तड़के का बजट भी बिगड़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- ज्योती बाला, निवासी शकराह


हर दिन बढ़ रहे दाम

रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाली चीजों के दाम हर दिन बढ़ रहे हैं। महंगाई बढ़ रही है आय उतनी ही है। लंबे समय से प्याज 40 से 50 रुपये तक बिक रहा था लेकिन अब एकदम से दाम 70 पहुंचने से सोच-समझकर खरीदारी करनी पड़ रही है। ऐसे ही अन्य सब्जियां भी महंगी हो गई हैं।
- कुसुम, निवासी घंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article