फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   kisan andolan: Entry of buses stopped in Delhi, Himachal Road Transport Corporation stopped services

किसान आंदोलन: दिल्ली के लिए इस रूट से चलेंगी एचआरटीसी बसें, प्रबंधन ने यात्रियों को दी ये सलाह

Wed, 14 Feb 2024 06:46 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 14 Feb 2024 06:46 PM IST
सार

 सामान्य तौर पर चंडीगढ़-दिल्ली रूट पर एचआरटीसी रोजाना 123 रूट चलाता है। शिमला-दिल्ली रूट की वोल्वो बुधवार को खाली चंडीगढ़ पहुंची जिसके बाद इसे चंडीगढ़ में रोक दिया गया। 

विज्ञापन
kisan andolan: Entry of buses stopped in Delhi, Himachal Road Transport Corporation stopped services
एचआरटीसी बसें(फाइल) - फोटो : संवाद

विस्तार

दिल्ली और हरियाणा पुलिस की एडवाइजरी के बाद एचआरटीसी ने बुधवार को चंडीगढ़-दिल्ली रूट पर बस सेवा बहाल कर दी। हालांकि दिल्ली के लिए निगम की बसों को सवारियां नहीं मिलीं। इसलिए सिर्फ एक ही बस चंडीगढ़ से दिल्ली भेजी गई। सामान्य तौर पर चंडीगढ़-दिल्ली रूट पर एचआरटीसी रोजाना 123 रूट चलाता है। शिमला-दिल्ली रूट की वोल्वो बुधवार को खाली चंडीगढ़ पहुंची जिसके बाद इसे चंडीगढ़ में रोक दिया गया। ऊना-दिल्ली रूट की सामान्य बस को 14 सवारियों के साथ दिल्ली भेजा गया। दिल्ली से 5 बसें हिमाचल के विभिन्न रूटों पर रवाना की गईं।

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस की ओर से जारी एडवाइजरी के बाद बुधवार को दिल्ली आईएसबीटी, मजनू का टिला, सिगनेचर ब्रिज, खजूरी चौक, लोनी, खेखड़ा, केएमपी एक्सप्रेस वे, रई होते बसें चलाई गईं। अंबाला-चंडीगढ़ हाइवे बंद होने के चलते बसें वाया साहा, शाहबाद, लाड़वा, पिपली, करनाल होते चलाई गईं। एचआरटीसी ने दिल्ली से हिमाचल के लिए अपराह्न 4 बजे तक 5 बसें रवाना कीं। दिल्ली-मंडी, दिल्ली-शिमला (वोल्वो), दिल्ली-शिमला (सामान्य), दिल्ली-ऊना, दिल्ली-नालागढ़ चलाई गई। एचआरटीसी के प्रबंध निदेशक रोहनचंद ठाकुर ने बताया कि दिल्ली पुलिस की ओर से जारी एडवाइजरी के आधार पर दिल्ली और हिमाचल के बीच बस सेवा बहाल कर दी गई है। हालांकि यात्री बहुत कम है। यात्रियों को समस्या का सामना न करना पड़े इसका विशेष ख्याल रखा जा रहा है।
विज्ञापन


ऑनलाइन बुकिंग के आधार पर लगाई जा रही बसें
दिल्ली एचआरटीसी कंट्रोल रूम में अधिकारी हिमाचल के लिए बसों की ऑनलाइन बुकिंग के आधार पर बसें लगा रहे हैं। बुकिंग के आधार पर हर जिला मुख्यालय के लिए बस रवाना करने की कोशिश की जा रही है। जिन रूटों पर सिंगल बस है, वहां अगर सवारियां हैं तो बस भेजी जा रही है। ऑनलाइन बुकिंग करने वाले यात्रियों को फोन भी किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली से हिमाचल के यात्रियों के लिए एचआरटीसी ने भेजी पांच बसें
प्रदेश के यात्रियों के लिए एचआरटीसी प्रबंधन की ओर राहत भरी खबर है। हिमाचल पथ परिवहन निगम शिमला ने दिल्ली और हरियाणा में चल रहे किसानों के प्रदर्शन के कारण मंगलवार को अपनी बस सेवाएं बाधित कीं और बुधवार को दोबारा सभी रूट पहले की तरह चलाने का निर्णय लिया है। हमीरपुर डिपो से भी दिल्ली के बस रूट शुरू कर दिए गए हैं। ऐसे में अब यात्रियों को सुविधा मिलेगी।


कोई परेशानी होने पर यहां करें संपर्क
हिमाचल पथ परिवहन निगम शिमला के प्रबंध निदेशक रोहन चंद ठाकुर ने बताया कि दिल्ली पुलिस से प्राप्त परामर्श पर हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस सेवाएं बुधवार से पुन: सुचारू रूप से राष्ट्रीय राजमार्ग-44 से चलाने का निर्णय लिया गया है। अंबाला, चंडीगढ़ हाईवे बंद होने की सूरत में परिवहन निगम की बसें वाया साहा, शाहबाद या फिर साहा, लाडवा, पिपली, करनाल से आवाजाही करेंगी। यात्रियों को परामर्श दिया जाता है कि वे किसी भी संदर्भ में नजदीकी बस अड्डे से सूचना प्राप्त करें अथवा हिमाचल पथ परिवहन निगम के शिमला कंट्रोल रूम नंबर 0177- 2658765, दिल्ली - 011-23868694 एवं चंडीगढ़ - 94633-78026 पर संपर्क करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed