{"_id":"69a2dcb522d8ffe10a0b71cb","slug":"kiren-rijiju-said-that-he-will-take-up-the-issue-of-connecting-the-tourist-town-of-dalhousie-by-rail-with-the-2026-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal: किरेन रिजिजू बोले- पर्यटन नगरी डलहौजी को रेल से जोड़ने मामला केंद्रीय मंत्री से उठाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal: किरेन रिजिजू बोले- पर्यटन नगरी डलहौजी को रेल से जोड़ने मामला केंद्रीय मंत्री से उठाएंगे
Sat, 28 Feb 2026 05:54 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, डलहौजी (चंबा)।
संवाद न्यूज एजेंसी, डलहौजी (चंबा)।
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 28 Feb 2026 05:54 PM IST
सार
पर्यटन नगरी डलहौजी को रेल से जोड़ने की मांग केंद्रीय रेल मंत्री के समक्ष रखेंगे।
विज्ञापन
केंद्रीय संसदीय कार्य एवं अल्पसंख्यक मंत्री किरेन रिजिजू।
- फोटो : संवाद
विस्तार
हिमाचल प्रदेश की पर्यटन नगरी डलहौजी को रेल से जोड़ने की मांग केंद्रीय रेल मंत्री के समक्ष रखेंगे। यह बात केंद्रीय संसदीय कार्य एवं अल्पसंख्यक मंत्री किरेन रिजिजू ने डलहौजी पहुंचने पर पत्रकारों से रूबरू होते हुए कही। इस दौरान स्थानीय नेताओं व लोगों ने रेल सेवा की मांग उठाई।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि डलहौजी एक बहुत ही खूबसूरत, पुराना एवं प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है और इसके विकास के लिए रेल सेवा के मामले को केंद्रीय रेल मंत्री से बात कर सिफारिश करेंगे। उन्होंने आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल व अन्य लोगों को कोर्ट की ओर से बरी किए जाने के मामले पर कहा कि वह इस मामले में अभी ज्यादा कुछ नहीं कह सकते क्योंकि, इस मामले में फैसले की उन्हें अभी तक पूरी जानकारी नहीं है।
विज्ञापन