फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Kiratpur Nerchowk Fourlane: The company did the blasting without informing, the stones fell on the courtyards and roofs of the houses

कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन: कंपनी ने बिना बताए कर दी ब्लास्टिंग, घरों के आंगन और छतों पर गिरे पत्थर

Thu, 20 Jan 2022 09:20 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, स्वारघाट(बिलासपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, स्वारघाट(बिलासपुर) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 20 Jan 2022 09:20 PM IST
सार

कंपनी की ओर से बुधवार देर शाम भारी ब्लास्टिंग की गई। जिसकी न तो ग्रामीणों को कोई सूचना दी गई न ही प्रशासन और लोक निर्माण विभाग को बताया गया। 
ब्लास्टिंग के दौरान निजी घासनियों में लोग और उनके बच्चे काम कर रहे थे। 

विज्ञापन
Kiratpur Nerchowk Fourlane: The company did the blasting without informing, the stones fell on the courtyards and roofs of the houses
थापना में ब्लास्टिंग। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले की ग्राम पंचायत मंझेड के गांव थापना में चल रहे कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन कार्य में फिर कंपनी की लापरवाही सामने आई है। कंपनी की ओर से बुधवार देर शाम भारी ब्लास्टिंग की गई। जिसकी न तो ग्रामीणों को कोई सूचना दी गई न ही प्रशासन और लोक निर्माण विभाग को बताया गया। ब्लास्टिंग के दौरान निजी घासनियों में लोग और उनके बच्चे काम कर रहे थे। ब्लास्टिंग से पत्थर उड़कर दूर-दूर तक गए और कुछ पत्थर तो लोगों के घरों के आंगन और छत पर जाकर गिरे। कंपनी की इस लापरवाही के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने  निर्माण कार्य रुकवा दिया है। पुलिस और स्थानीय प्रशासन को सूचित किया गया। मौके पर पुलिस थाना स्वारघाट की पुलिस टीम, नायब तहसीलदार स्वारघाट जगदीश शर्मा, एसडीओ पीडब्ल्यूडी अच्छर सिंह चौहान पहुंचे। फोरलेन कंपनी के अधिकारियों और ग्रामीणों को पुलिस थाना स्वारघाट में बुलाया गया।

विज्ञापन


कुटैहला-मंझेड़ पंचायत के बीडीसी सदस्य रंगी राम ठाकुर ने बताया कि पिछली बार जब नवंबर माह में कंपनी की ओर से भारी ब्लास्टिंग की गई थी तो उस समय थापना और आसपास के गांवों में ग्रामीणों के घरों में दरारें आ गई थी। जिसके बाद स्थानीय प्रशासन ने कंपनी को हल्की ब्लास्टिंग करने और ब्लास्टिंग से पहले ग्रामीणों को सायरन या किसी अन्य माध्यम से सूचित करने बारे कहा था, लेकिन कंपनी नियमों की अवहेलना कर भारी ब्लास्टिंग कर रही है। नायब तहसीलदार स्वारघाट जगदीश शर्मा ने कहा कि प्रशासन ने लोगों से बात कर ली है। कंपनी को निर्देश हैं कि वह नियमों का पालन कर ब्लास्टिंग करें। ग्रामीणों को हो रहे नुकसान की रिपोर्ट तैयार होगी। एसडीएम राज कुमार ठाकुर ने बताया कि कंपनी के अधिकारियों और स्थानीय ग्रामीणों को बैठक के लिए बुलाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed