{"_id":"621345ee3f5e4b546e1c3aaf","slug":"kiratpur-ner-chowk-four-lane-construction-stopped-by-nhai","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिलासपुर: किरतपुर-नेरचौक फोरलेन का निर्माण बंद करवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलासपुर: किरतपुर-नेरचौक फोरलेन का निर्माण बंद करवाया
Mon, 21 Feb 2022 01:29 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 21 Feb 2022 01:29 PM IST
सार
एनएचएआई की ओर से फोरलेन के लिए अधिगृहीत की गई भूमि की परिगृहीत चौड़ाई (अक्वायर विडथ) 45 मीटर है, लेकिन आरडी नंबर 130-131 में किए जा रहे निर्माण कार्य के लिए कंपनी ने सीमा स्तंभ नहीं लगाए हैं।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
किरतपुर-नेरचौक फोरलेन के अंतर्गत मुहाल भराड़ी सदर में वन विभाग ने आरडी नंबर 130-131 में निर्माण कार्य बंद करवा दिया है। बताया जा रहा है कि फोरलेन निर्माण कार्य कर रही कंपनी ने इस स्थान पर अपने सीमा स्तंभ (बाउंड्री पिलर) नहीं लगाए थे। इसके चलते यह कार्रवाई की गई है। एनएचएआई की ओर से फोरलेन के लिए अधिगृहीत की गई भूमि की परिगृहीत चौड़ाई (अक्वायर विडथ) 45 मीटर है, लेकिन आरडी नंबर 130-131 में किए जा रहे निर्माण कार्य के लिए कंपनी ने सीमा स्तंभ नहीं लगाए हैं।
विज्ञापन
इस स्थान पर कंपनी की ओर से अवैध डंपिंग की जा रही थी। इसकी शिकायत वन विभाग को फोरलेन विस्थापित एवं प्रभावित समिति ने दी थी। इसके बाद जब वन विभाग के अधिकारी मौके पर जांच के लिए पहुंचे तो पाया गया कि एजेंसी ने बाउंड्री पिलर नहीं लगाए हैं।
विज्ञापन
इसके बाद निर्देश जारी किए गए कि जब तक बाउंड्री पिलर नहीं लग जाते, यह तय नहीं हो जाता कि एनएचएआई की ओर से अधिगृहीत की गई भूमि की सीमा कहां तक है, तब तक निर्माण कार्य बंद रहेगा। वन विभाग के खंड अधिकारी समीर मोहम्मद ने बताया कि बाउंड्री पिलर लगने के बाद साफ हो जाएगा कि डंपिंग कहां हो रही है। अगर जमीन वन विभाग की नहीं होगी तो निर्माण कार्य की अनुमति दे दी जाएगी।
विज्ञापन