फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   kinnaur landslide News: geological survey of india chandigarh team visit spot

किन्नौर हादसा: गुंसा पहाड़ी से भूस्खलन की जांच करने चंडीगढ़ से पहुंची टीम

Wed, 28 Jul 2021 10:08 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, सांगला (किन्नौर)
अमर उजाला नेटवर्क, सांगला (किन्नौर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 28 Jul 2021 10:08 PM IST
सार

निदेशक मनोज कुमार ने बताया कि विभिन्न पहलुओं से जांच की जाएगी। इसके लिए ड्रोन की मदद भी ली जाएगी। 

विज्ञापन
kinnaur landslide News: geological survey of india chandigarh team visit spot
भू वैज्ञानिकों की टीम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जनजातीय जिला किन्नौर के बटसेरी में बीते दिनों गुंसा पहाड़ी से भूस्खलन की जांच के लिए बुधवार को भू वैज्ञानिकों का दल पहुंचा। करीब ढाई घंटे तक इस दल ने पहाड़ी का जायजा लिया, लेकिन खराब मौसम के चलते टीम को लौटना पड़ा। वीरवार सुबह सात बजे यह दल फिर भूस्खलन की वजह तलाश करने के लिए अभियान चलाएगा। 

विज्ञापन


बुधवार को भारतीय भू वैज्ञानिक सर्वेक्षण केंद्र चंडीगढ़ की टीम दोपहर 12 बजे सांगला वैली के प्रभावित क्षेत्र बटसेरी पहुंची। इसके बाद भूस्खलन वाली पहाड़ी की विपरीत दिशा में पहुंची और करीब ढाई घंटे तथ्य जुटाए। सर्वेक्षण केंद्र के उप महानिदेशक जीएस तिवारी के नेतृत्व में निदेशक मनोज कुमार, अधीक्षक भू वैज्ञानिक प्रशांत इलामकर पहाड़ी से हो रहे भूस्खलन का पता लगाएंगे। निदेशक मनोज कुमार ने बताया कि विभिन्न पहलुओं से जांच की जाएगी। इसके लिए ड्रोन की मदद भी ली जाएगी। 
विज्ञापन


दस सदस्यीय टीम में भू सर्वेक्षण केंद्र के अधिकारियों सहित राजस्व विभाग सांगला, ग्राम पंचायत, रक्षम प्रधान सुशील नेगी और सांगला पुलिस के सदस्य शामिल हैं। टीम में पटवारी सांगला दीपकमल नेगी, एसडीओ लोनिवि राकेश नेगी, प्रधान बटसेरी प्रदीप नेगी, प्रधान रक्षम सुशील नेगी और ड्रोन विशेषज्ञ किशोरी नेगी सहित पुलिस जवान शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, उपायुक्त किन्नौर आबिद हुसैन सादिक ने बताया कि भारतीय भू वैज्ञानिक चंडीगढ़ की टीम बटसेरी के भू स्खलन क्षेत्र गुंसा में प्रतिकूल मौसम के बाद दोपहर तक रैकी निरीक्षण करती रही। मौसम खराब होने के चलते टीम को वापस आना पड़ा। वीरवार से फिर जांच की जाएगी।


चौथे दिन भी सांगला-छितकुल मार्ग रहा बंद
बटसेरी में बीते दिनों हुए हादसे के बाद सांगला-छितकुल मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पर प्रशासन ने रोक लगा दी है। बुधवार को चौथे दिन भी यातायात के लिए मार्ग बाधित रहा। मंगलवार को ढाई घंटे तक यहां फंसे पर्यटकों को बाहर निकालने के लिए मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बहाल की गई थी, लेकिन इसके बाद से लोगों सहित वाहनों के चलने पर रोक लगा दी गई है। आपात सेवा में ही लोगों को आवाजाही की मंजूरी दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed