फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Kinnaur: Ice sculptures will be the center of attraction on Holi festival

किन्नौर: होली पर्व पर आकर्षण का केंद्र बनेंगी बर्फ से बनीं कलाकृतियां

Mon, 10 Mar 2025 11:45 AM IST
Krishan Singh बीरबल नेगी, संवाद न्यूज एजेंसी, सांगला (किन्नौर)
बीरबल नेगी, संवाद न्यूज एजेंसी, सांगला (किन्नौर) Published by: Krishan Singh Updated Mon, 10 Mar 2025 11:45 AM IST
सार

 सांगला वैली में पर्यटकों को होली पर बर्फ से बनी कलाकृतियां अपनी ओर आकर्षित करेंगी। तीन दिवसीय कार्यशाला में पांच सदसीय पांच टीमों के कलाकार बर्फ से विभिन्न आकृतियां और मूर्तियां तैयार करेंगे।

विज्ञापन
Kinnaur: Ice sculptures will be the center of attraction on Holi festival
आकर्षण का केंद्र बनेंगी बर्फ से बनीं कलाकृतियां - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के किन्नाैर जिले की सांगला वैली में पर्यटकों को होली पर बर्फ से बनी कलाकृतियां अपनी ओर आकर्षित करेंगी। तीन दिवसीय कार्यशाला में पांच सदसीय पांच टीमों के कलाकार बर्फ से विभिन्न आकृतियां और मूर्तियां तैयार करेंगे। जिले में आयोजित होने वाली यह कार्यशाला पहली बार आयोजित हो रही है। श्री श्याम खाटू मंदिर नई दिल्ली के संचालन में आयोजित होने वाली इस कार्यशाला में देश के प्रमुख मूर्ति कलाबाज भाग लेंगे और प्रतिभागियों को मूर्ति निर्माण बारे प्रशिक्षित करेंगे। 

विज्ञापन


जनजातीय जिला किन्नौर के रक्षम में हिम मूर्ति कला (आईस स्कलप्चर) को लेकर तीन दिवसीय कार्यशाला सजेगी। 11, 12 और 13 मार्च को आयेाजित होने वाली इस कार्यशाला में देश प्रमुख मूर्ति कलाकार शामिल होंगे। इसके अलावा कार्यशाला में पांच सदस्यीय पांच दल तीन दिन तक बर्फ से कलाकृतियों और मूर्तियों का निर्माण करेंगे। इन दलों में भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल की दो टीमें, राजकीय महाविद्यालय रिकांगपिओ की एक, जिला विकास कार्यालय की एक और जिला किन्नौर होटल संघ की एक टीम भाग लेगी। 
विज्ञापन


इस कार्यशाला का संचालय व सभी का मार्गदर्शन श्री श्याम खाटू मंदिर नई दिल्ली के दल द्वारा किया जाएगा। कार्यशाला में होने वाले व्यय का वहन जिला सांस्कृतिक परिषद किन्नौर द्वारा किया जाएगा। कार्यशाला बारे जानकारी देते हुए उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा ने बताया कि किन्नौर जिले में पहली बार बर्फ की कलाकृतियों और मूर्तियां के निर्माण संबंधि कार्यशाला आयोजित होगी।  जिला किन्नौर होटल संघ के सामान्य सचिव मुकेश रोमधारी, ग्राम पंचायत रक्षम के प्रधान सुशील   नेगी, पूर्व ,प्रधान टिकम नेगी, पूर्व प्रधान सुनीला नेगी, बलराज नेगी ,सुनील नेगी, तारा सहित अन्य ग्रामीणों ने इस कार्यशाला को रक्षम में चलाने के लिए प्रदेश सरकार का आभार जताया। जिला पर्यटन अधिकारी एवं एसडीएम कल्पा डॉ. शशांक गुप्ता ने कहा कि मूर्ति कला से जुड़े लोगों के लिए कार्यशाला रोचक साबित होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed