{"_id":"6142d423a16fa91501621883","slug":"kinnaur-himachal-news-seventy-houses-gutted-in-fire-in-kinnaur-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"किन्नौर: रामनी गांव में भीषण अग्निकांड, 70 कमरे जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किन्नौर: रामनी गांव में भीषण अग्निकांड, 70 कमरे जलकर राख
Thu, 16 Sep 2021 12:07 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, सांगला (किन्नौर)
अमर उजाला नेटवर्क, सांगला (किन्नौर)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 16 Sep 2021 12:07 PM IST
सार
करीब 46 लोगों के सिर से छत छिन गई है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। जिला प्रशासन, आपदा प्रबंधन, पुलिस और स्थानीय ग्रामीण आग पर काबू पाने के प्रयास में जुटे हैं।
विज्ञापन
किन्नौर के रामनी गांव में धू-धूकर जलता मकान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
किन्नौर जिले के रामनी गांव में बुधवार दोपहर को भीषण अग्निकांड में सात मकानों के 70 कमरे आग की भेंट चढ़ गए। हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। एक घर से शुरू हुई आग ने देखते ही देखते सात घरों को चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
करीब 46 लोगों के सिर से छत छिन गई है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। जिला प्रशासन, आपदा प्रबंधन, पुलिस और स्थानीय ग्रामीण आग पर काबू पाने के प्रयास में जुटे हैं। बुधवार दोपहर करीब 2:30 बजे रामनी गांव में कृष्ण कुमार नेगी के तीन मंजिला लकड़ी के मकान में अचानक आग लग गई।
विज्ञापन
देखते ही देखते 13 कमरों का मकान जल गया। हवाओं के साथ उठी तेज लपटों ने साथ लगते 6 घरों को भी चपेट में ले लिया। जनकराज नेगी का तीन मंजिला मकान, विनोद कुमार नेगी का दो मंजिला, सतीश कुमार नेगी का दो मंजिला, गंभीर सिंह नेगी का तीन मंजिला, केदा राम नेगी और केशव नेगी के दो मंजिला मकान जलकर राख हो गए हैं।
विज्ञापन