फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kings XI Punjab have more defeated than wins at Cricket Stadium Dharamshala

IPL 2024: कैसा रहा है किंग्स इलेवन पंजाब के लिए धर्मशाला ग्राउंड, अभी तक क्या है रिकॉर्ड, जानें सब

Sat, 04 May 2024 10:06 AM IST
अंकेश डोगरा विपिन चौधरी, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
विपिन चौधरी, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: अंकेश डोगरा Updated Sat, 04 May 2024 10:06 AM IST
सार

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला का मैदान किंग्स इलेवन पंजाब के लिए कैसा रहा है। कितनी बार मिली जीत और कितनी बार करना पड़ा हार का सामना। 

विज्ञापन
Kings XI Punjab have more defeated than wins at Cricket Stadium Dharamshala
धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला का मैदान किंग्स इलेवन पंजाब के लिए 50-50 रहा है। अपने होम ग्राउंड में जीत से ज्यादा किंग्स इलेवन पंजाब को हार का सामना करना पड़ा है। धर्मशाला स्टेडियम में किंग्स इलेवन पंजाब ने 11 मैच खेले हैं, जिसमें छह में उसे हार, जबकि पांच में उसने जीत का स्वाद चखा है। धर्मशाला में पंजाब किंग्स इलेवन की टीम के पास 111 रन से किसी टीम को मात देने का रिकॉर्ड भी दर्ज है। वहीं, पिछले वर्ष किंग्स इलेवन पंजाब ने धर्मशाला में दो मैच खेले थे, जिसमें उसे दोनों ही मैचों में हार का सामना करना पड़ा था।

विज्ञापन


इस मैदान पर किंग्स इलेवन की टीम को खेलने का अच्छा खासा अनुभव है। किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने धर्मशाला स्टेडियम में अब तक 11 मैच खेले हैं, जिसमें उसे पांच में जीत, जबकि छह में हार का सामना करना पड़ा है। किंग्स इलेवन ने धर्मशाला में अपना सबसे पहला मैच 16 अप्रैल 2010 में डेक्कन चार्जर के खिलाफ खेला था, जिसमें उसे हार का सामना करना पड़ा था, जबकि 18 अप्रैल, 2010 को भी चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पंजाब को हार मिली थी। वहीं 2011 में किंग्स इलेवन पंजाब ने धर्मशाला में तीन मैच खेले थे, जिसमें से उसे दो में जीत, जबकि एक में हार का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन


वहीं, 2012 में भी पंजाब ने दो मैच धर्मशाला में खेले थे, जिसमें एक में जीत और एक में हार मिली थी। 2013 में किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने दिल्ली डेयरडेविल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया था। इस दौरान किंग्स इलेवन ने अपने दोनों मैच जीते थे, जबकि 2023 में भी किंग्स इलेवन पंजाब ने दिल्ली और राजस्थान रायल के खिलाफ मैच खेले थे, जिसमें दोनों ही मैचों में हार का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब के नाम दर्ज है धर्मशाला में सबसे बड़ी जीत
किंग्स इलेवन पंजाब की टीम के नाम अपने दूसरे होम ग्राउंड धर्मशाला में सबसे बड़ी जीत का रिकार्ड दर्ज है। 2011 में आरसीबी के खिलाफ खेले गए इस मैच में किंग्स इलेवन पंजाब ने दो विकेट पर 232 रन की पारी खेली, जबकि जवाब में उतरी आरसीबी की पूरी टीम 17 ओवर में 121 रन के स्कोर पर ऑलआउट हो गई थी। पंजाब की ओर से एडम गिलकिस्ट ने 55 गेंद में 109 और शॉन मार्स ने 49 गेंद में 79 रन की पारी खेली थी। वहीं आरसीबी की ओर से एबी डिविलयर्स के अलावा कोई भी कुछ खास नहीं कर पाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed