King Cobra: गेहूं के खेत में मिला 10 फीट लंबा किंग कोबरा, वन विभाग ने रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा, वीडियो
सिरमौर के वन परिक्षेत्र गिरीनगर में शुक्रवार को गेहूं के खेत में एक 10 फीट लंबा किंग कोबरा दिखाई दिया। क्षेत्र में किंग कोबरा दिखाई देने के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल रहा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के वन परिक्षेत्र गिरीनगर में शुक्रवार को गेहूं के खेत में एक 10 फीट लंबा किंग कोबरा दिखाई दिया। क्षेत्र में किंग कोबरा दिखाई देने के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल रहा। इसके बाद सूचना वन विभाग दी गई। इसके बाद तुरंत वन विभाग के आरओ सुरेंद्र शर्मा राष्ट्रीय उद्यान सिबंलबाड़ा रेंज की टीम को लेकर मौके पर पहुंचे और किंग कोबरा का रेस्क्यू करने के लिए कार्य शुरू किया गया। डीएफओ वन विभाग ऐश्वर्या राय ने बताया कि गिरीनगर क्षेत्र में किंग कोबरा दिखाई दिया था। विभाग को सूचना मिली तो मौके पर टीम भेजी गई और ग्रामीणों के खेतों से किंग कोबरा का सुरक्षित रेस्क्यू किया गया है। उन्होंने बताया कि यह पहली बार हुआ है कि जब किंग कोबरा का सुरक्षित रेस्क्यू कर उसे जंगल में छोड़ा गया हो।
विशेषज्ञों के अनुसार किंग कोबरा दुनिया का सबसे बड़ा जहरीला सांप है, जिसकी लंबाई 13 फीट तक हो सकती है। इसकी पहचान बड़ा फन है। किंग कोबरा का साम्राज्य भारत से लेकर इंडोनेशिया तक फैला हुआ है। इनकी चार प्रजातियों का पूरी दुनिया पर राज है जो किंग कोबरा की प्रजातियों का शाही वंशज हैं। इस इकलौते सांप के चार-चार अलग-अलग रूप देखें जा सकते हैं। क्रॉस ब्रीड होने के बाद किंग कोबरा का अलग भयावह और जहरीला रूप दिखता है। दुनिया में मिलने वाली किंग कोबरा की चारों प्रजातियों को अभी तक कोई आधिकारिक नाम नहीं मिला है। लेकिन इनको दक्षिण-पश्चिम भारत का पश्चिमी घाट वंश, भारत और मलेशिया का इंडो-मलायन वंश, पश्चिमी चीन और इंडोनेशिया का इंडो-चाइनीज वंश और फिलिपींस में मिलने वाला लूजॉन आइलैंड वंश के नामा से जाना जाता है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.