{"_id":"6a75f14610deb89781082025","slug":"kian-amayra-and-abhimanyu-received-best-speaker-address-shimla-news-c-19-sml1002-766361-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: कियान, अमायरा और अभिमन्यु \nको मिला श्रेष्ठ वक्ता का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: कियान, अमायरा और अभिमन्यु को मिला श्रेष्ठ वक्ता का खिताब
विज्ञापन
बीसीएस में इंटर-स्कूल भाषण स्पर्धा में पाया सम्मान
शिमला के 13 स्कूलों के विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। बिशप कॉटन स्कूल (बीसीएस) में आयोजित बीएल मोदी इंटर-स्कूल भाषण प्रतियोगिता में बिशप कॉटन स्कूल के कियान चावला, कॉन्वेंट ऑफ जीसस एंड मैरी की अमायरा और डीएवी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल न्यू शिमला के अभिमन्यु जग्गी ने बेस्ट स्पीकर का खिताब जीता।
प्रतियोगिता में शिमला के 13 स्कूलों के विद्यार्थियों ने भाग लिया और अपनी अंग्रेजी वाकपटुता का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में संयुक्त निदेशक आयुष ओशिन शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। विद्यार्थियों ने अंग्रेजी कविता पाठ और गद्य प्रस्तुति के माध्यम से अपनी अभिव्यक्ति, आत्मविश्वास और भाषा पर पकड़ का परिचय दिया। एलिमेंट्री वर्ग में शिमला पब्लिक स्कूल खलीनी की अवनीत कौर और लोरेटो कॉन्वेंट तारा हॉल की देविशी को मोस्ट प्रॉमिसिंग चुना गया। बिशप कॉटन स्कूल के कियान चावला बेस्ट स्पीकर रहे।
जूनियर वर्ग में बिशप कॉटन स्कूल के मानवेंद्र सिंह ठाकुर और डीएवी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल न्यू शिमला की अद्वैता चौहान को मोस्ट प्रॉमिसिंग चुना गया। वहीं कॉन्वेंट ऑफ जीसस एंड मैरी की अमायरा को श्रेष्ठ वक्ता घोषित किया गया। इंटर मीडिएट वर्ग में कॉन्वेंट ऑफ जीसस एंड मैरी की जान्या बुटेल और लोरेटो कॉन्वेंट तारा हॉल की मैराह सिंह को मोस्ट प्रॉमिसिंग चुना गया। डीएवी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल न्यू शिमला के अभिमन्यु जग्गी को श्रेष्ठ वक्ता का पुरस्कार दिया। समापन समारोह में सभी प्रतिभागियों की वाकपटुता, आत्मविश्वास और खेल भावना की सराहना की गई। बिशप कॉटन स्कूल प्रबंधन ने विजेताओं को बधाई देते हुए सभी सहभागी स्कूलों का प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए आभार व्यक्त किया।