फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   khushkhabar: For the first time in 50 years, three lakh Hatis of Himachal are getting ready to give tribal status.

खुशखबर: सिरमौर के तीन लाख हाटियों को जनजातीय दर्जा देने की तैयारी, आरजीआई ने दी सकारात्मक रिपोर्ट

Mon, 25 Apr 2022 11:01 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, पांवटा साहिब ( सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, पांवटा साहिब ( सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Mon, 25 Apr 2022 11:01 PM IST
सार

हाटी क्षेत्र को जनजातीय दर्जे की मांग पर 50 साल में पहली बार भारत के महापंजीयक (आरजीआई) ने सकारात्मक रिपोर्ट दी है। यह जानकारी सोमवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उनसे मिलने पहुंचे हाटी समिति के प्रतिनिधिमंडल और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को दी है।

विज्ञापन
khushkhabar: For the first time in 50 years, three lakh Hatis of Himachal are getting ready to give tribal status.
हाटी समिति का प्रतिनिधिमंडल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में चुनावी वर्ष में सिरमौर जिले के हाटी क्षेत्र के करीब तीन लाख लोगों को जनजातीय दर्जा देने का रास्ता साफ हो गया है। जनजातीय दर्जे की मांग पर 50 साल में पहली बार भारत के महापंजीयक (आरजीआई) ने सकारात्मक रिपोर्ट दी है। यह जानकारी सोमवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उनसे मिलने पहुंचे हाटी समिति के प्रतिनिधिमंडल और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को दी है। शाह ने कहा कि सकारात्मक रिपोर्ट मिली है।

विज्ञापन


यह अब तक की सबसे बड़ी बाधा थी। यह मामला अब कैबिनेट में ले जाएंगे और उत्तराखंड के जौंसार बाबर की तर्ज पर हाटियों को जनजातीय का दर्जा दिया जाएगा। लोकसभा और राज्यसभा में पारित होने के बाद प्रस्ताव राष्ट्रपति की स्वीकृति को भेजा जाएगा। इस दौरान हाटी समिति ने शाह को गिरिपार आने का न्योता दिया, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया।  जनजातीय दर्जे के मामले को लेकर मंगलवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर दिल्ली के हिमाचल भवन में मीडिया से बातचीत करेंगे। 
विज्ञापन


144 पंचायतें कर चुकीं चार महाखुमलियां 
गिरिपार क्षेत्र को जनजातीय दर्जा देने की मांग पिछले पांच दशकों से चली आ रही है। पिछले कुछ समय से इस मांग ने जोर पकड़ा है। इस मांग को लेकर गिरिपार इलाके की 144 पंचायतें चार महाखुमलियां (बड़ी बैठकें) कर चुकी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये होंगे लाभ
सरकारी नौकरियों में विशेष आरक्षण मिलेगा। इस क्षेत्र के लिए सरकार से विशेष आर्थिक बजट का प्रावधान होगा, क्षेत्र के विकास कार्यों को रफ्तार मिलेगी
लुप्त होती जा रही हाटियों की लोक संस्कृति को नई पहचान और बढ़ावा मिलेगा, रोजगार के द्वार खुलेंगे
क्षेत्र के विद्यार्थियों को शिक्षण संस्थानों में शिक्षा प्राप्त करने के लिए विशेष आर्थिक मदद मिलेगी 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed