फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Khelo India Bilaspur team became the winner in Kabaddi, Himachal won gold in T-10 tennis cricket

Sports News: कबड्डी में खेलो इंडिया बिलासपुर की टीम बनी विजेता, टी-10 टेनिस क्रिकेट में हिमाचल ने जीता गोल्ड

Mon, 13 Jan 2025 12:32 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, चौतड़ा/जोगिंद्रनगर (मंडी)/बिलासपुर/रामपुर बुशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, चौतड़ा/जोगिंद्रनगर (मंडी)/बिलासपुर/रामपुर बुशहर Published by: Krishan Singh Updated Mon, 13 Jan 2025 12:32 PM IST
सार

शिवाजी महाराज अध्ययन मंडल जोगिंद्रनगर की ओर से आयोजित राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में वरिष्ठ वर्ग में खेलो इंडिया बिलासपुर ने 43 अंक हासिल कर खिताब अपने नाम किया। 

विज्ञापन
Khelo India Bilaspur team became the winner in Kabaddi, Himachal won gold in T-10 tennis cricket
खेलो इंडिया बिलासपुर की टीम बनी विजेता, टी-10 टेनिस क्रिकेट में हिमाचल ने जीता गोल्ड - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्रपति शिवाजी महाराज अध्ययन मंडल जोगिंद्रनगर की ओर से आयोजित राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में वरिष्ठ वर्ग में खेलो इंडिया बिलासपुर ने 43 अंक हासिल कर खिताब अपने नाम किया। जबकि डेड सेवन बीड़ की टीम 35 अंक लेकर द्वितीय रही। इसके अलावा कनिष्ठ वर्ग में जय देव पशाकोट बरोट टीम ने 26 अंक हासिल कर विजेता का खिताब जीता। जबकि बाल स्कूल जोगिंद्रनगर की टीम 21 अंक हासिल कर दूसरे स्थान पर रही। दोनों फाइनल मुकाबले 

विज्ञापन


रोचक रहे। समापन समारोह में रोटरी क्लब के अध्यक्ष अमर सिंह जसवाल, अजय ठाकुर, भाग चंद और सुशील पठानिया ने विजेता और उपविजेता टीमों को नकद राशि और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। रोटेरियन अजय ठाकुर ने कहा कि युवा पीढ़ी को शारीरिक और मानसिक तौर पर फिट रखने के लिए ऐसी प्रतियोगिताएं जरूरी हैं। आयोजकों की ओर से विजेता टीम खेलो इंडिया बिलासपुर को 7100 रुपये और उपविजेता को 4100 रुपये दिए गए। कन्या वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता में आदर्श कन्या स्कूल जोगिंद्रनगर की टीम को 1200 रुपये की नकद राशि भेंट की।
विज्ञापन


हिमाचल के युवाओं ने एक राष्ट्रीय स्तर पर फिर प्रतिभा का लोहा मनवाया है। लखनऊ में आयोजित टी-10 टेनिस क्रिकेट में हिमाचल ने पहला स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। फाइनल में हिमाचल ने बिहार को 15 रन से हराकर खिताब अपने नाम किया। लखनऊ में प्रतियोगिता 8 से 10 जनवरी तक हुई। इसमें अंडर-19 वर्ग में छह टीमों ने भाग लिया। फाइनल हिमाचल और बिहार के बीच हुआ। हिमाचल ने 10 ओवर में 101 रन बनाए। बिहार 87 रन ही बना पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

कबड्डी में चंबा, जालपा और पलासला विजेता
 उपमंडल घुमारवीं के पलासला गांव में राज्य स्तरीय ओपन कबड्डी चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। प्रयास स्पोर्ट्स एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता में अंडर-14 वर्ग में लड़कों और अंडर-19 वर्ग में लड़कों एवं लड़कियों के मुकाबले करवाए गए। अंडर-14 वर्ग में 14 टीमों ने भाग लिया। इसमें चंबा प्रथम रहा। अंडर-19 में लड़कियों के वर्ग में जालपा रेड प्रथम, जालपा ब्लू द्वितीय रहा। लड़कों के वरिष्ठ वर्ग में पीएसए पलासला प्रथम, बछाला द्वितीय रहा। 

डीएवी स्कूलों की राष्ट्रीय स्पर्धा में भाग लेंगी छात्राएं
डीएवी पब्लिक स्कूल लठियाणी की छात्राएं चेन्नई में होने वाली अंडर-17 बास्केटबाल प्रतियोगिता में दमखम दिखाएंगी। टीम 14 जनवरी को चेन्नई रवाना होगी। प्रधानाचार्य नसीब ठाकुर ने बताया वर्षा, वंशिका,आरुषि, कनिका,अंशिका, हेमांगी, सिया और समीक्षा प्रतियोगिता में भाग लेंगी। छात्राएं डीएवी संस्था की ओर से आयोजित प्रतियोगिताओं में कई बार राज्य व राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में हुनर दिखा चुकी हैं।

राष्ट्रीय ड्रैगन बोट और ट्रेडिशनल स्पोर्ट्स चैंपियनशिप के लिए टीमें रवाना
 केरल में 16 जनवरी से शुरू हो रही 11वीं राष्ट्रीय ड्रैगन बोट एवं ट्रेडिशनल स्पोर्ट्स चैंपियनशिप के लिए हिमाचल की टीमें रविवार को रवाना हो गई। दो सप्ताह तक पौंग बांध में खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया गया। हिमाचल प्रदेश ड्रैगन बोट एवं ट्रेडिशनल स्पोर्ट्स एसोसिएशन के पदाधिकारी श्याम लाल ने बताया कि प्रतियोगिता में 12 महिला और 12 पुरुष खिलाड़ी भाग लेंगे। ये टीमें केरल में हिमाचल की तरफ से निजी तौर पर प्रतिनिधित्व करेंगी। उन्होंने कहा कि हिमाचल सरकार को इस तरह की खेलों को भी बढ़ावा देने के लिए आगे आने की जरूरत है। आज तक प्रदेश सरकार की किसी भी विभाग में वाटर स्पोर्ट्स संबंधित टीम नहीं हैं, जो इस तरह की खेलों में प्रतिनिधित्व कर सके। प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी अगले महीने जर्मनी में होने जा रही 17वीं वर्ल्ड ड्रैगन बोट रेस चैंपियनशिप के लिए चयनित किए जाएंगे। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed