फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   khali angry with hp govt.

आखिर क्यों सरेआम गुस्सा हुए खली, जमकर निकाली भड़ास

Mon, 08 Jun 2015 10:11 AM IST
Updated Mon, 08 Jun 2015 10:11 AM IST
विज्ञापन
khali angry with hp govt.

रेस्लिंग की दुनिया में भारत का डंका बजाने वाले द ग्रेट खली की भड़ास आखिरकार बाहर निकल आई। वजह भी साफ थी। प्रदेश और देश का नाम चमकाने वाले खली के लिए आखिर सरकार ने किया ही क्या है।

विज्ञापन


यही नहीं, बाकी खिलाड़ियों के साथ हो रही अनदेखी से भी खली काफी आहत दिखे। उन्होंने कहा कि हिमाचल में खिलाड़ियों की अनदेखी हो रही है। खेल और खिलाड़ियों की अनदेखी से आहत खली ने सरकार को जागने की सलाह तक दे डाली।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हिमाचल में होनहार खिलाड़ियों की कमी नहीं है। मगर सरकार न तो उनके लिए कुछ कर रही है और न ही खेल सुविधाओं को बढ़ावा दे रही है।

इसलिए हिमाचल छोड़ पंजाब गए खली

khali angry with hp govt.

खली ने कहा कि सरकार की ओर से खासकर नौकरी को लेकर ज्यादा प्रोत्साहन न मिलने के कारण वे दूसरे राज्यों का रुख कर रहे हैं। यह चिंताजनक है। रविवार को चौपाल जाते समय वह थोड़ी देर के लिए सोलन में रुके थे।

इस दौरान उन्होंने पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की। यदि उन्हें भी हिमाचल में रोजी रोटी का जुगाड़ (नौकरी) हो जाता तो वह पंजाब कभी जाने की नहीं सोचते। खिलाड़ियों को नौकरियां न मिलने के कारण एक समय ऐसा आता है, जब वह रोजी रोटी कमाने के लिए खेल की ओर से दूर होता है। कोटलानाला के नजदीक एचसीए के विद्यार्थियों ने उनका स्वागत किया।

सरकार जागे तो रूकेगा खिलाड़ियों का पलायन

khali angry with hp govt.

उन्होंने कहा कि प्रदेश के खिलाड़ी खेल सुविधाओं के अभाव के कारण आज भी दूसरे राज्यों की ओर से खेल रहे हैं। सरकार खेल को बढ़ावा देने की दिशा में कार्य कर रही है, लेकिन इसमें और अधिक ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि इससे हिमाचल के खिलाड़ियों का पलायन भी रूकेगा।

उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने की सलाह दी, साथ ही मणीपुर में शहीद हुए भारतीय सेना के जवानों को श्रद्धांजलि भी दी। खली के साथ सोलन में एचसीए के एमडी सुशील राठौर, कोटलानाला व्यापार मंडल के महासचिव अमित डोभाल, सह सचिव विनय भगनाल, यशपाल ठाकुर मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed