फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Khalag School's Saanvi and Arpan stood first

Shimla News: खलग स्कूल की सानवी और अर्पण रहे प्रथम

Mon, 28 Oct 2024 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Oct 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Khalag School's Saanvi and Arpan stood first
शिमला। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल खलग के इंटीग्रेटिड क्लब और एनएसएस इकाई ने सोमवार को जुब्बड़हटटी एयरपोर्ट से बस स्टॉप तक भ्रटाचार के खिलाफ जागरूकता रैली निकाली। प्रवक्ता मनोहर ठाकुर की अगुवाई में निकाली इस रैली के अलावा स्कूल में अंतरसदनीय चित्रकला, नारालेखन, भाषण, प्रश्नोत्तरी और निबंध लेखन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जूनियर वर्ग की नारा लेखन स्पर्धा में सानवी, सीनियर में पीयूष प्रथम, पेंटिंग में निहारिका और कृतिका अपने-अपने वर्ग में प्रथम रहे। भाषण प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में अर्पण प्रथम और आरुषि द्वितीय, सीनियर वर्ग में दीक्षा प्रथम तथा आदर्श द्वितीय स्थान पर रहा। जुब्बड़हटटी एयरपोर्ट के एपीडी धनपाल ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि भ्रष्टाचार देश को दीमक की तरह खोखला कर रहा है। इस मौके पर उपप्रधानाचार्य अनिता ठाकुर, प्रवक्ता राम लाल, लीला शर्मा, रमण शर्मा, कमलेश कुमार, सुनीता शर्मा, करुणा और लेखराम के अतिरिक्त एयरपोर्ट के स्टाफ के सदस्य उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article