{"_id":"63b83f535ed7f939fe04dc7a","slug":"keylong-manali-bus-trial-through-atal-tunnel-successful","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lahul News: अटल टनल होकर केलांग-मनाली का बस ट्रायल सफल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lahul News: अटल टनल होकर केलांग-मनाली का बस ट्रायल सफल
Fri, 06 Jan 2023 09:04 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, उदयपुर/केलांग (लाहौल- स्पीति)
संवाद न्यूज एजेंसी, उदयपुर/केलांग (लाहौल- स्पीति)
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 06 Jan 2023 09:04 PM IST
सार
शुक्रवार को एक बस केलांग से मनाली के लिए बतौर ट्रायल चलाई गई थी। इसमें एचआरटीसी के निरीक्षक समेत कई अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
अटल टनल रोहतांग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के जिला मुख्यालय केलांग से अटल टनल रोहतांग होकर मनाली के बीच निगम की बस का ट्रायल सफल रहा। शुक्रवार को एक बस केलांग से मनाली के लिए बतौर ट्रायल चलाई गई थी। इसमें एचआरटीसी के निरीक्षक समेत कई अधिकारी मौजूद थे। मार्ग पर बस का संचालन ठीक पाया गया। निगम शनिवार को केलांग-मनाली रूट पर बस सेवा शुरू करेगा।
विज्ञापन
बस आरंभ होने से पर्यटकों के साथ आम लोगों को राहत मिलेगी। मनाली के लिए बस सेवा 29 दिसंबर को हुई बर्फबारी के बाद बंद हो गई थी। ऐसे में लोग टैक्सियों में सफर करने को विवश थे। एचआरटीसी केलांग डिपो के इंस्पेक्टर प्रकाश चंद, तकनीशियन रमेश कुमार ने बस का निरीक्षण करते हुए कहा कि मौसम ने साथ दिया तो शनिवार को सुबह 10:30 बले केलांग से मनाली के बीच बस चलेगी और यही बस दोपहर 2:00 बजे मनाली के केलांग को वापस आएगी।
विज्ञापन