फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Kewal Singh Pathania became the chairman of the executive committee of elected MLAs for the first time

शिमला: केवल सिंह पठानिया बने पहली बार निर्वाचित विधायकों की कार्यकारिणी के अध्यक्ष

Thu, 02 Feb 2023 09:43 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 02 Feb 2023 09:43 PM IST
सार

जिला कांगड़ा के शाहपुर से विधायक केवल सिंह पठानिया को पहली बार निर्वाचित विधायकों की कार्यकारिणी का अध्यक्ष चुना गया है। पठानिया को अध्यक्ष बनने के लिए प्रस्ताव धर्मपुर के विधायक चंद्रशेखर की ओर से प्रस्तुत किया गया था। 

विज्ञापन
Kewal Singh Pathania became the chairman of the executive committee of elected MLAs for the first time
विधायक केवल सिंह पठानिया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के शाहपुर से विधायक केवल सिंह पठानिया को पहली बार निर्वाचित विधायकों की कार्यकारिणी का अध्यक्ष चुना गया है। पठानिया को अध्यक्ष बनने के लिए प्रस्ताव धर्मपुर के विधायक चंद्रशेखर की ओर से प्रस्तुत किया गया था। भरमौर के विधायक डॉ. जनक राज और शिमला (शहरी) के विधायक हरीश जनारथा ने इस प्रस्ताव का समर्थन किया। कार्यकारिणी में महासचिव पद की जिम्मेदारी बिलासपुर से विधायक त्रिलोक जम्वाल को सौंपी गई है। उनके नाम का प्रस्ताव चंबा के विधायक नीरज नैय्यर व इंदौरा के विधायक मलिंद्र राजन ने किया।

विज्ञापन


गगरेट के विधायक चैतन्य शर्मा को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। आईटी और सोशल मीडिया की जिम्मेदारी करसोग के विधायक दीप राज को सौंपी गई है। प्रदेश विधानसभा में प्रथम बार निर्वाचित विधायकों की कार्यकारिणी ने अध्यक्ष केवल सिंह पठानिया के नेतृत्व में वीरवार को मुख्यमंत्री से भेंट की। उन्होंने विभिन्न मामलों पर अनौपचारिक चर्चा भी की। सभी विधायकों ने उनके समक्ष पेश आने वाली समस्याओं और चुनौतियों पर विचार-विमर्श किया। विधायक किस प्रकार अपनी जिम्मेवारी का निर्वहन करें, इस पर भी चर्चा की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed