फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   kerosene subsidy to your account.

इन जिलों में अब खाते में आएगी केरोसिन सब्सिडी

Tue, 16 Feb 2016 09:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर बुशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर बुशहर Updated Tue, 16 Feb 2016 09:50 AM IST
विज्ञापन
kerosene subsidy to your account.

डिपुओं में मिलने वाले केरोसिन की सब्सिडी सीधे उपभोक्ताओं के खाते में डालने के लिए पहले चरण में हिमाचल प्रदेश के तीन जिलों शिमला, ऊना और सोलन का चयन किया गया है। इन जिलों में 1 अप्रैल से मिट्टी तेल की सब्सिडी उपभोक्ताओं के खाते में जमा करने की व्यवस्था की जा रही है।

विज्ञापन


उपभोक्ताओं को पहले डिपो में पूरे दाम देकर केरोसिन खरीदना होगा। इसके बाद खाते में सब्सिडी जमा की जाएगी। केंद्र सरकार देश के कुल 37 जिलों में मिट्टी तेल उपभोक्ताओं का कार्ड आधार से लिंक कर रही है। पहले चरण में प्रदेश के तीन जिलों शिमला, सोलन और ऊना को शामिल किया गया है।
विज्ञापन


इन जिलों के केरोसिन लेने वाले उपभोक्ताओं को अपना कार्ड आधार से लिंक करवाना अनिवार्य है और साथ ही बैंक खाता भी देना होगा। इन उपभोक्ताओं को 15 मार्च तक अपना आधार नंबर जमा करवाना होगा। इसके बाद तीनों जिलों के सभी मिट्टी तेल उपभोक्ताओं को बैंक के माध्यम से सब्सिडी जारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर कोई उपभोक्ता कार्ड को आधार से लिंक नहीं करता है तो उसे बाजार भाव से मिट्टी तेल लेना होगा। राज्य खाद्य आपूर्ति विभाग के उप निदेशक राजेश गंगोत्रा ने बताया कि मिट्टी का तेल लेने वाले उपभोक्ताओं का आधार लिंक करके बैंक खाता मांगा जा रहा है। 1 अप्रैल के बाद से उपभोक्ताओं को इसकी सब्सिडी सीधे खाते में जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed