फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Kejriwal govt of Delhi appease politics: Jairam

दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने की तुष्टिकरण की राजनीति: जयराम

Thu, 06 Feb 2020 06:29 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 06 Feb 2020 06:29 PM IST
विज्ञापन
Kejriwal govt of Delhi appease politics: Jairam
दिल्ली में चुनाव प्रचार करते सीएम जयराम - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने तुष्टिकरण की राजनीति की है। सरकार के पास राष्ट्रीय राजधानी के समग्र विकास को कोई योजना नहीं है। वह गुरुवार को नई दिल्ली में मॉडल टाउन विधानसभा क्षेत्र के रोशनारा क्लब शक्तिनगर में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


जयराम ठाकुर ने कहा कि भाजपा समाज के सभी वर्गों, विशेषकर गरीबों और पिछड़ों के कल्याण के लिए कार्यरत है। दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार ने पिछले पांच साल में कुछ नहीं किया, बल्कि दिल्ली के लोगों को विभिन्न मुद्दों पर ठगा है। उन्होंने कहा कि यह समय दिल्ली के लोगों को आम आदमी पार्टी के प्रत्याशियों को हराने का अवसर है, जो बिजली और पानी के मुद्दों को लेकर लोगों को धोखा दे रहे हैं, जबकि अभी तक पीने का पानी उपलब्ध नहीं करवा पाए।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्र विकास और समृद्धि के मार्ग पर आगे बढ़ रहा है। विश्वस्तरीय सुविधाओं के साथ दिल्ली मेट्रो सिटी के रूप में उभरेगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता आम आदमी पार्टी के खोखले वायदों में आने वाली नहीं है, क्योंकि पिछले पांच साल में बड़े-बड़े दावों के अलावा कुछ नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जयराम ठाकुर ने त्रिनगर और शकुर बस्ती विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी तिलक राम गुप्ता और डॉ. सुरेश चंद्र वत्स के समर्थन में रोड शो किया। इसके बाद सीएम जयराम ठाकुर ने आनंद पर्वत विधानसभा क्षेत्र के पटेलनगर में भाजपा प्रत्याशी परवेश रतन के समर्थन में चुनावी रैली को संबोधित किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed