{"_id":"5cfe8fbebdec22078d3311f0","slug":"kccb-bod-meeting-decisions-held-in-dharamshala","type":"story","status":"publish","title_hn":"केसीसीबी की नई योजनाओं का शुभारंभ करेंगे मुख्यमंत्री, बीओडी बैठक में फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केसीसीबी की नई योजनाओं का शुभारंभ करेंगे मुख्यमंत्री, बीओडी बैठक में फैसला
Mon, 10 Jun 2019 10:45 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 10 Jun 2019 10:45 PM IST
विज्ञापन
केसीसीबी 100वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। इस दौरान कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साथ ही ग्राहकों के लिए भी बैंक नई योजनाएं व प्रोडक्ट लांच करेगा। इनका शुभारंभ मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से करवाया जाएगा। यह फैसला सोमवार को केसीसीबी की निदेशक मंडल की हुई बैठक में लिया गया है।
विज्ञापन
इसके अलावा भी निदेशक मंडल की बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। केसीसी बैंक के चेयरमैन डॉ. राजीव भारद्वाज ने कहा कि बैंक के 100वें वर्ष पर होने वाले कार्यक्रम का विज्ञापन विभाग को प्रपोजल तैयार करने को कहा था, जिसके लिए बैंक के एमडी को अधिकृत किया है कि वे प्रपोजल का आकलन करें।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि बैंक ग्राहकों को अधिक से अधिक सुविधाएं मुहैया करवा सके, इस पर विचार किया गया। उन्होंने कहा कि बैठक में जो भी चर्चा हुई है, उस पर कोई निर्णय फिलहाल अभी तक नहीं लिया गया है, क्योंकि पहले बैंक के एमडी इनका निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन
अध्यक्ष ने कहा कि बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक हर दो या तीन माह बाद होती है। बैंक के कुछ ऐसे खर्च होते हैं, जिनकी स्वीकृति लेने के लिए बीओडी की बैठक आयोजित की जाती है।
बैंक के एमडी पांच लाख रुपये तक के खर्च को स्वीकृति प्रदान करने के लिए अधिकृत हैं। बैंक के आईटी विभाग में नई-नई खरीद होती है, जिस पर काफी राशि खर्च होती है, जिसकी स्वीकृति के लिए बीओडी की बैठक आयोजित की जाती है।