फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   KCCB: 953 employees got promotion in Kangra Central Cooperative Bank

KCCB: कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक में 953 कर्मियों को मिली प्रमोशन

Sat, 01 Oct 2022 07:57 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 01 Oct 2022 07:57 PM IST
सार

केसीसी बैंक के अध्यक्ष डॉ. राजीव भारद्वाज ने धर्मशाला में पत्रकारवार्ता में  बताया कि डीपीसी की बैठक 29 सितंबर को हुई थी। इसमें 953 अधिकारियों और कर्मचारियों को पदोन्नति दी गई है।

विज्ञापन
KCCB: 953 employees got promotion in Kangra Central Cooperative Bank
केसीसी बैंक के अध्यक्ष डॉ. राजीव भारद्वाज - फोटो : संवाद

विस्तार

कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक समिति (केसीसीबी) ने पांच साल बाद बैंक की डायरेक्ट प्रमोशन कमेटी (डीपीसी) के माध्यम से 953 कर्मियों को पदोन्नति का तोहफा दिया है। एक अक्तूबर से कर्मियों को संशोधित वेतनमान भी मिल जाएगा। यह बात केसीसी बैंक के अध्यक्ष डॉ. राजीव भारद्वाज ने धर्मशाला में पत्रकारवार्ता में कही। उन्होंने बताया कि डीपीसी की बैठक 29 सितंबर को हुई थी। इसमें 953 अधिकारियों और कर्मचारियों को पदोन्नति दी गई है।

विज्ञापन


इनमें दो उप महाप्रबंधक से महाप्रबंधक, चार सहायक महा प्रबंधकों को उप महाप्रबंधक, ऑफिसर ग्रेड वन से सहायक महाप्रबंधक 14, ऑफिसर ग्रेड टू से ऑफिसर ग्रेड वन 55, ऑफिसर ग्रेड थ्री से ऑफिसर ग्रेड टू 94, ऑफिसर ग्रेड थ्री जूनियर कंप्यूटर प्रोग्रामर से ऑफिसर ग्रेड टू कंप्यूटर प्रोग्रामर चार, पियन पीसीसी से ग्रेड फॉर जूनियर क्लर्क 41, ग्रेड फॉर जूनियर क्लर्क से ग्रेड फॉर जूनियर क्लर्क 503, ग्रेड फॉर कंप्यूटर ऑपरेटर से ग्रेड फोर सीनियर कंप्यूटर ऑपरेटर 12, ग्रेड फार स्टेनो टाइपिस्ट से ग्रेड फार सीनियर स्टेनो टाइपिस्ट दो, पीसीसी से पियन 97, एचसीपी से पीसीसी के 125 पदों पर पदोन्नतियां दी गई हैं। इनमें विभिन्न 12 श्रेणियां शामिल हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बैंक के कर्मचारियों के संशोधित वेतनमान को भी एक अक्तूबर से लागू कर दिया गया है। इसका लाभ बैंक के करीब 1400 कर्मियों को मिलेगा। बैंक में जल्द यूपीआई सेवाएं भी जल्द शुरू हो जाएंगी। केसीसी बैंक प्रबंधन को भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम यानी एनपीसीआइ से प्रमाणपत्र भी प्राप्त हो गया है। अंतिम चरण में इस सेवा का कार्य पहुंच गया है। उम्मीद है कि इस सेवा के शुरू होने से एक माह के भीतर ही बैंक से एक से दो लाख नए उपभोक्ता जुड़ेंगे। उन्होंने बताया कि बैंक प्रबंधन की ओर से सेवारत व सेवानिवृत्त कर्मियों को वर्ष 2022-23 के ऑडिट के बाद एरियर का भी भुगतान भी कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed