फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   kcc bank increase loan limit for unemployed upto 20 lakh.

बेरोजगार युवाओं के लिए बैंक ने बढ़ाई लोन लिमिट

Sat, 01 Aug 2015 10:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 01 Aug 2015 10:46 AM IST
विज्ञापन
kcc bank increase loan limit for unemployed upto 20 lakh.

केसीसी बैंक ने बेरोजगारों के लिए लोन की लिमिट पांच से बढ़ाकर 20 लाख रुपये कर दी है। युवाओं को अब लोन लेने के लिए धर्मशाला मुख्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। सारी प्रक्रिया संबंधित बैंक की शाखा में ही पूरी हो जाएगी। बैंक प्रबंधन ने बेरोजगारों को लोन देने की सारी शक्तियां शाखा प्रबंधक को हस्तांतरित कर दी हैं।

विज्ञापन


एजीएम की ओर से बेरोजगारों को लोन देने की लिमिट भी 20 से बढ़ाकर 25 लाख कर दी गई है। बेरोजगार युवाओं के लिए लोन की प्रक्रिया को और सरल किया जा रहा है। धर्मशाला में केसीसी बैंक के चेयरमैन जगदीश सिपहिया ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन


कहा कि बैंक में भर्ती प्रक्रिया जल्द ही शुरू होगी। इसके लिए आईबीपीएस ने मंजूरी दे दी है। बैंक अब आईबीपीएस से भर्ती प्रक्रिया के लिए तिथि मिलने का इंतजार कर रहा है। उन्होंने कहा कि बैंक के ग्राहकों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए प्रबंधन वचनबद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएड प्रशिक्षित पैट को दी जाएगी ट्रेनिंग-
बीएड प्रशिक्षित पैट को 6 माह का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने प्रोफेशनल डेवलेपमेंट प्रोग्राम फार एलीमेंटरी टीचर नाम से कोर्स करने की अधिसूचना जारी की है। प्रशिक्षण लेने के लिए शिक्षकों को फार्म की दो प्रतियों के साथ अपने दस्तावेजों की सत्यापित कापियां 10 अगस्त से पहले बीईओ और संबंधित उपनिदेशक के माध्यम से शिमला भेजने होंगे। इसके बाद आगामी प्रक्रिया शुरू होगी।


प्रैक्टिकल 5 से 7 अगस्त तक-
जेबीटी भाग-1 की वार्षिक स्किल इन टीचिंग की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 5 से 7 अगस्त तक होंगी। प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड सचिव विनय धीमान ने बताया कि संबंधित जिला राजकीय शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान में परीक्षाएं होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed