फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   KC Venugopal and Rajeev Shukla reached Shimla Himachal Pradesh

Himachal: कांग्रेस के प्रचार को धार देने शिमला पहुंचे वेणुगोपाल-शुक्ला, जानें कब तक रुकेंगे दोनों नेता

Thu, 23 May 2024 07:28 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 23 May 2024 07:28 PM IST
सार

कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव संगठन केसी वेणुगोपाल और प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला ने राजधानी शिमला पहुंच चुके हैं। केसी वेणुगोपाल दो दिन और प्रभारी राजीव शुक्ला एक सप्ताह तक प्रदेश में रुकेंगे।

विज्ञापन
KC Venugopal and Rajeev Shukla reached Shimla Himachal Pradesh
डिजाइन फोटो। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

कांग्रेस के चुनाव प्रचार को धार देने के लिए पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव संगठन केसी वेणुगोपाल और प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला ने राजधानी शिमला में डेरा डाल दिया है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की जनसभाओं और चुनाव प्रचार को लेकर रणनीति बनाने के लिए पार्टी के दोनों नेता वीरवार दोपहर बाद शिमला पहुंचे। केसी वेणुगोपाल दो दिन और प्रभारी राजीव शुक्ला एक सप्ताह तक प्रदेश में रुकेंगे। राहुल और प्रियंका की जनसभाओं की तैयारियों की स्वयं राजीव शुक्ला जिलों में जाकर समीक्षा भी करेंगे।

विज्ञापन


प्रदेश के चारों संसदीय क्षेत्रों शिमला, मंडी, कांगड़ा, हमीरपुर और उपचुनाव वाले छह विधानसभा क्षेत्रों धर्मशाला, गगरेट, कुटलैहड़, बड़सर, लाहौल-स्पीति और सुजानपुर में जीत दर्ज करने के लिए व्यूह रचना के लिए हाईकमान ने वेणुगोपाल और राजीव शुक्ला को हिमाचल भेजा है। वीरवार दोपहर बाद दोनों कांग्रेस नेताओं ने शिमला के जाखू मंदिर जाकर पूजा-अर्चना की। शाम को पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक कर प्रचार को लेकर अपडेट लिया। दोनों नेता शिमला के चौड़ा मैदान स्थित एक निजी होटल में ठहरे हुए हैं। राजीव शुक्ला 25 मई को नाहन जाकर 26 को होने वाली रैली की तैयारियों को अंतिम रूप देंगे। देर शाम राजीव शुक्ला कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन पहुंचे, जहां उन्होंने चुनाव प्रचार का अपडेट लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed