फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kavyansh's new record at the age of 30 months for singing the national anthem in 52 seconds, entered in the OM

सिरमौर: 52 सेकंड में राष्ट्रगान गाने पर 30 माह की उम्र में काव्यांश का नया कीर्तिमान

Wed, 30 Nov 2022 11:03 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 30 Nov 2022 11:03 PM IST
सार

 सिरमौर जिले के काव्यांश गौतम ने 30 माह की उम्र में ओएमजी बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में 52 सेकंड में राष्ट्रगान गाने के लिए अपना नाम दर्ज कराया है।

विज्ञापन
Kavyansh's new record at the age of 30 months for singing the national anthem in 52 seconds, entered in the OM
काव्यांश माता-पिता के साथ। - फोटो : संवाद

विस्तार

 महज 31 माह (दो साल 7 माह) के काव्यांश ने एक और कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। सिरमौर जिले के काव्यांश गौतम ने 30 माह की उम्र में ओएमजी बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में 52 सेकंड में राष्ट्रगान गाने के लिए अपना नाम दर्ज कराया है। इसके लिए काव्यांश को वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स लंदन से प्रशस्ति पत्र मिल चुका है। यह ऐसी उम्र है जब बालक स्कूल गए बगैर ही दुनिया में अपना नाम रोशन कर रहा है। इससे पूर्व 21 माह की आयु में काव्यांश 10 सेकंड में गायत्री मंत्र का उच्चारण कर इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में भी अपना नाम दर्ज करा चुका है। काव्यांश ने हिंदी-अंग्रेजी के अक्षरों, सब्जियों, फलों और जानवरों के नामों की भी सही पहचान की।

विज्ञापन


विज्ञापन



इस बुद्धिमता और असाधारण प्रतिभा के चलते काव्यांश का नाम 21 महीने में ही स्टेट बुक ऑफ अप्रूवल में भी दर्ज हुआ था। सोलन में एक कंपनी में बतौर मशीनमैन काम करने वाले केवल गौतम अपने 31 माह के बेटे काव्यांश की सफलता पर बेहद खुश हैं। काव्यांश की माता संध्या गृहिणी हैं। केवल गौतम ने बताया कि काव्यांश का जन्म 29 अप्रैल 2020 को सिरमौर के राजगढ़ कस्बे में हुआ। काव्यांश अभी स्कूल नहीं जाता। उसे शिव तांडव स्रोत, गायत्री मंत्र, राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत कंठस्थ हैं।  सबसे पहले गायत्री मंत्र के शुद्ध उच्चारण के लिए काव्यांश का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड्स में दर्ज हुआ था। 20 अक्तूबर 2022 को ओएमजी बुक ऑफ रिकार्ड्स में राष्ट्रगान के लिए काव्यांश का नाम दर्ज हुआ। उस समय उसकी उम्र 30 माह थी। हाल ही में वर्ल्ड बुक ऑफ रिकार्ड्स लंदन से भी काव्यांश को प्रशस्ति पत्र मिला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed