फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kaul Singh thakur statement regarding contesting from mandi lok sabha in byelection

शिमला: कौल सिंह बोले- मेरे पास संसाधनों की कमी, मंडी से नहीं लड़ सकता चुनाव

Fri, 01 Oct 2021 02:59 PM IST
Krishan Singh अनिमेष कौशल, अमर उजाला, शिमला
अनिमेष कौशल, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 01 Oct 2021 02:59 PM IST
सार

गुरुवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला पहुंचे कौल सिंह ने अमर उजाला से विशेष बातचीत में कहा कि बीते दिनों उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर के साथ मंडी संसदीय क्षेत्र का दौरा किया है। अधिकांश कार्यकर्ता मंडी से पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह के लिए टिकट चाहते हैं। प्रतिभा सिंह सबसे सशक्त उम्मीदवार हैं। हाईकमान नेे मुझसे भी चुनाव लड़ने को लेकर राय मांगी थी, लेकिन मैंने चुनाव लड़ने से इंकार किया है। 

विज्ञापन
Kaul Singh thakur statement regarding contesting from mandi lok sabha in byelection
आठ बार के विधायक और पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आठ बार के विधायक और पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने मंडी संसदीय सीट का उपचुनाव लड़ने से साफ इंकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि मेरे पास संसाधनों और धनराशि की कमी है। वर्ष 2022 में विधानसभा का आखिरी चुनाव लड़ना है। पार्टी जिसे भी मंडी से प्रत्याशी तय करेगी, उसके लिए पूरी मेहनत से काम किया जाएगा। गुरुवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला पहुंचे कौल सिंह ने अमर उजाला से विशेष बातचीत में कहा कि बीते दिनों उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर के साथ मंडी संसदीय क्षेत्र का दौरा किया है। अधिकांश कार्यकर्ता मंडी से पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह के लिए टिकट चाहते हैं।

विज्ञापन


प्रतिभा सिंह सबसे सशक्त उम्मीदवार हैं। हाईकमान नेे मुझसे भी चुनाव लड़ने को लेकर राय मांगी थी, लेकिन मैंने चुनाव लड़ने से इंकार किया है। पंडित सुखराम परिवार के खिलाफ मुखर होते हुए कौल सिंह ने कहा कि हाईकमान को बीते चुनाव में हुई हार के मार्जन पर विचार करने के बाद ही टिकट फाइनल करना चाहिए। मंडी संसदीय सीट में बीते चुनाव को छोड़कर आज तक भाजपा या कांग्रेस का कोई भी उम्मीदवार चार लाख मतों के अंतर से नहीं हारा है। उन्होंने भाजपा से मंत्री महेंद्र सिंह को चुनाव मैदान में उतरने की चेतावनी देते हुए कहा कि उपचुनाव में महेंद्र सिंह को हम आइना दिखाएंगे।
विज्ञापन


सुखराम की एक समय में धाक थी, अब वो बात नहीं
कौल सिंह ने कहा कि पंडित सुखराम की एक समय मंडी संसदीय सीट पर धाक थी, लेकिन अब वो बात नहीं है। बीते लोकसभा चुनाव से पहले आश्रय शर्मा ने संसदीय सीट का दौर कर भाजपा टिकट मिलने के बयान दिए थे। भाजपा ने जब स्वर्गीय रामस्वरूप शर्मा को टिकट दे दिया तो आश्रय ने कांग्रेस हाईकमान से मुलाकात कर टिकट प्राप्त किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महेंद्र सिंह की संगत में खराब हो रहा जयराम का नाम
पूर्व मंत्री कौल सिंह ने कहा कि मंत्री महेंद्र सिंह की संगत में रहकर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का नाम खराब हो रहा है। महेंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री को झूठ बोलना और भ्रष्टाचार करना सिखा दिया है। केंद्र और राज्य सरकार की डबल इंजन जैसी कोई बात नहीं है। केंद्र का इंजन सात साल में हांफ गया है। हिमाचल में जयराम सरकार का इंजन अभी तक स्टार्ट ही नहीं हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed