फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kaul Singh symbolically presented the claim for the post of Chief Minister, know the whole matter

Himachal: कांग्रेस में और बढ़ी हलचल, कौल ने सीएम पद के लिए ठोका दावा, समर्थकों के साथ दिल्ली में डटे सुक्खू

Thu, 24 Nov 2022 11:47 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 24 Nov 2022 11:47 AM IST
सार

दिल्ली पहुंचे कौल सिंह ठाकुर ने मुख्यमंत्री पद के लिए दावा ठोक दिया है। समर्थकों के साथ चुनाव प्रचार कमेटी के अध्यक्ष सुखविंद्र सुक्खू भी दिल्ली में डट गए हैं। 

विज्ञापन
Kaul Singh symbolically presented the claim for the post of Chief Minister, know the whole matter
कौल सिंह ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव का मतदान होते ही कांग्रेस में हलचल बढ़ गई है। दिल्ली पहुंचे कौल सिंह ठाकुर ने मुख्यमंत्री पद के लिए दावा ठोक दिया है। समर्थकों के साथ चुनाव प्रचार कमेटी के अध्यक्ष सुखविंद्र सुक्खू भी दिल्ली में डट गए हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और आठ बार के विधायक कौल सिंह ने कहा कि अगर वरिष्ठता, अनुभव और परिपक्वता देखी जाए तो मेरे मुकाबले में प्रदेश में कोई भी नेता नहीं है। उधर, दो दिन के भीतर छह प्रत्याशियों को साथ लेकर हाईकमान के पास सुक्खू भी हाजिरी लगा चुके हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और नेता विपक्ष मुकेश अग्निहोत्री भी विभिन्न नेताओं से लगातार मेलजोल कर रहे हैं। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात के बाद एक साक्षात्कार में कौल सिंह ने अपनी दावेदारी जताई है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव नतीजों के बाद कांग्रेस के सभी विधायकों की बैठक में दल के नेता को लेकर चर्चा की जाएगी। हाईकमान का जो भी फैसला होगा, उसे स्वीकार किया जाएगा।

विज्ञापन


कौल सिंह ने खरगे के समक्ष प्रदेश में 45 सीटें जीतने का दावा भी किया। कौल सिंह ने दिल्ली जाने से पूर्व शिमला स्थित हॉलीलॉज पहुंचकर प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह से भी मुलाकात की थी। पार्टी की चुनाव प्रचार कमेटी के अध्यक्ष सुखविंद्र सुक्खू के समर्थक प्रत्याशियों ने दिल्ली में डेरा डाल दिया है। बुधवार को शिलाई से कांग्रेस प्रत्याशी हर्षवर्द्धन चौहान, जुब्बल कोटखाई से प्रत्याशी रोहित ठाकुर और सुंदरनगर से प्रत्याशी सोहनलाल ने दिल्ली में सुक्खू के साथ बैठक की। इसके बाद ये नेता प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला से मिले। हर्षवर्द्धन चौहान और रोहित ठाकुर वर्तमान में विधायक भी हैं। मंगलवार को सुक्खू ने मनाली से प्रत्याशी भुवनेश्वर गौड़, सरकाघाट से प्रत्याशी पवन ठाकुर और भोरंज से प्रत्याशी सुरेश कुमार को साथ लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात की थी। आने वाले दिनों में सुक्खू समर्थक अन्य प्रत्याशियों के भी दिल्ली पहुंचने की सूचना है।

विज्ञापन

Kaul Singh symbolically presented the claim for the post of Chief Minister, know the whole matter
प्रतिभा सिंह, विक्रमादित्य ने राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे से की मुलाकात - फोटो : अमर उजाला

10 साल पहले भी मुख्यमंत्री पद की दावेदारी में थे कौल
कौल सिंह दस साल पहले भी मुख्यमंत्री पद के लिए दावेदार रहे हैं। 2012 से पहले प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष थे। तत्कालीन हिमाचल प्रभारी चौधरी वीरेंद्र सिंह के करीबी रहे हैं। चौधरी वीरेंद्र सिंह के उस समय तत्कालीन केंद्रीय मंत्री रहे वीरभद्र सिंह से तनातनी वाले संबंध थे। कौल सिंह से भी वीरभद्र सिंह के उस वक्त खट्ठे-मीठे संबंध रहे। चुनाव से पहले कौल सिंह ठाकुर को पार्टी अध्यक्ष पद से हटाने के लिए भी वीरभद्र खेमे ने उस वक्त अभियान चलाया था। कौल सिंह को हटाकर उस वक्त वीरभद्र सिंह हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष बने। इसके बाद वीरभद्र सिंह ने कांग्रेस की कमान अपने हाथ मेें ले ली। वीरभद्र सिंह उस वक्त कांग्रेस के सत्ता में आने पर मुख्यमंत्री बने तो कौल सिंह उनकी कैबिनेट में विद्या स्टोक्स के बाद दूसरे वरिष्ठ मंत्री बने। 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और विधायक विक्रमादित्य सिंह ने बुधवार को नई दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात की। प्रतिभा सिंह ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को प्रदेश में हुए मतदान से संबंधित जानकारियां दीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हुआ 76 फीसदी मतदान सत्ता परिवर्तन का स्पष्ट संकेत है। आठ दिसंबर को घोषित होने वाले नतीजों में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिलने जा रहा है। ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed