{"_id":"6a01edcf8cf5b747cc0a98f5","slug":"kasumpti-schools-result-is-100-shimla-news-c-19-sml1002-719653-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: कसुम्पटी स्कूल का परिणाम शत प्रतिशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: कसुम्पटी स्कूल का परिणाम शत प्रतिशत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला। राजधानी के राष्ट्रीय विद्या केंद्र कसुम्पटी ने स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित दसवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में शत प्रतिशत सफलता पाई है। देवांश मेहता ने 95.71 फीसदी अंक पाकर टाॅप किया है। अन्नया शर्मा और आविका ठाकुर ने 95.42 फीसदी अंक पाकर दूसरा स्थान हासिल किया। लाभांशी ने 94.71 फीसदी अंकों के साथ तीसरे स्थान पर अपनी जगह बनाई। इसके साथ ही परीक्षित कंवर ने 94.28 फीसदी, तन्वी राठौर ने 91.14 फीसदी, अराध्य सूद ने 91.85 फीसदी, तुष्कर कपूर ने 90.57 फीसदी और शिवांश सिंह ने 90 फीसदी अंकों के साथ स्कूल मेरिट में स्थान पाया। प्रधानाचार्य सुनीता चौहान ने सभी छात्र-छात्राओं को बधाई दी। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
खलग स्कूल में समीक्षा ने किया टाॅप
शिमला। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खलग में दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा का परिणाम सराहनीय रहा है। प्रवक्ता मनोहर ठाकुर ने बताया कि विद्यालय की समीक्षा ने 95 प्रतिशत अंक लेकर टॉप किया, देवेश शर्मा ने 94 प्रतिशत अंक लेकर दूसरा जबकि मयंक ने 92 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य कुलभूषण शर्मा ने सभी अध्यापकों और अभिभावकों को बधाई दी। संवाद
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
मूलकोटी स्कूल का परिणाम सौ फीसदी
शिमला। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मूलकोटी में हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। स्कूल में 22 में से 21 छात्रों ने दसवीं कक्षा में प्रथम श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण की है। स्कूल में छात्रा वानी वर्मा 636, सात्विक वर्मा ने 606 अंकों के साथ दूसरा और रीतिका ने 605 अंक लेकर तीसरा स्थान हासिल किया। प्रधानाचार्य मोनिका रानी ने सभी उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं के साथ, अभिभावकों और अध्यापकों को बधाई दी। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -- --
सुन्नी स्कूल में यमन ठाकुर रहे प्रथम
शिमला। हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड के घोषित परिणाम में माया पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल सुन्नी का दसवीं कक्षा का परिणाम शत प्रतिशत रहा है। इसमें यमन ठाकुर ने 91.71 फीसदी अंकों के साथ टॉप किया। कुष शर्मा 88.71 अंकों के साथ दूसरे और लक्षित वर्मा 88.43 फीसदी के साथ तीसरे स्थानों पर रहे। यह परिणाम बच्चों की कड़ी मेहनत, अध्यापकों का कुशल मार्गदर्शन और परिजनों के अटूट विश्वास के कारण आया है। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- --
एसपीएम मॉडल हाई स्कूल संजौली
शिमला। एसपीएम मॉडल हाई स्कूल संजौली की छात्रा साक्षी ठाकुर ने 97.7 फीसदी अंकों के साथ दसवीं कक्षा में टॉप किया। दूसरे स्थान पर 92.14 फीसदी अंक लेकर दूसरा और दिव्यांश ने 92 फीसदी अंक लेकर तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं कुलदीप ने 89.8 फीसदी अंक हासिल लेकर चौथा स्थान पाया। प्रधानाचार्य बीआर शर्मा ने परीक्षा में सभी सफल विद्यार्थियों, अभिभावकों और समर्पित शिक्षकों को शुभकामनाएं दीं। संवाद
-- -- --
सिटी लाइफ स्कूल में राशि ने किया टॉप
शिमला। सिटी लाइफ पब्लिक स्कूल ढांडा में दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम 100 फीसदी रहा। विद्यालय में राशि ने 94.4 फीसदी अंक लेकर प्रथम स्थान हासिल किया। राशि की इस उपलब्धि से विद्यालय, अभिभावकों और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। प्रधानाचार्य ने सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता सभी के संयुक्त प्रयास और कड़ी मेहनत का परिणाम है। संवाद