{"_id":"5bd4154bbdec2269a7716396","slug":"kasauli-illegal-construction-case-officers-and-employees-involved","type":"story","status":"publish","title_hn":"निदेशालय भेजी कसौली अवैध निर्माण की फाइल, एक दर्जन कर्मचारी और अफसर जिम्मेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निदेशालय भेजी कसौली अवैध निर्माण की फाइल, एक दर्जन कर्मचारी और अफसर जिम्मेदार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 27 Oct 2018 01:06 PM IST
विज्ञापन
सरकार ने कसौली अवैध निर्माण की फाइल निदेशालय भेज दी है। इसमें एक दर्जन कर्मचारी और छोटे अफसरों को जिम्मेवार ठहराया गया है। अब टीसीपी के निदेशक राजेश्वर गोयल की ओर से इसमें फैसला लिया जाना है।
विज्ञापन
टीसीपी कार्यालय में अफसर और कर्मचारी सहमे हुए हैं। अफसरों का मानना है कि अगर इस तरह कार्रवाई होती रही तो काम करना मुश्किल हो जाएगा। टीसीपी कार्यालय में नक्शा पास कराने को लेकर आ रहे आवेदन पर बारीकी से देखा जा रहा है। जूनियर इंजीनियर से लेकर ड्राफ्टमैन कोई भी फैसला लेने के लिए तीन चार बार अफसरों से राय ले रहे हैं।
विज्ञापन
शिमला, सोलन, कुल्लू, धर्मशाला में अवैध निर्माण
राजधानी शिमला, सोलन, कुल्लू और धर्मशाला में अवैध निर्माण हुआ है। पालिसी के चक्कर में लोगों ने टीसीपी कार्यालय में आवेदन कर रखा है। अब यह मामला कोर्ट में है।
विज्ञापन
हर विस चुनाव में मिलता है नियमित करने का आश्वासन
हर विधानसभा चुनावों में कांग्रेस और भाजपा सहित अन्य दलों ने अवैध निर्माण को नियमित करने का आश्वासन देते रहे हैं, लेकिन सत्ता में आने के बाद अवैध निर्माण पर कोई स्थायी नीति नहीं बन सकी।