{"_id":"616fbc9d5f600c20b92e07f0","slug":"karwa-chauth-2021-beauty-makeup-products-bangles-cosmetics-artificial-jewellery-price-hike","type":"story","status":"publish","title_hn":"karwa chauth 2021: महंगा हो गया सजना-संवरना, श्रृंगार के सामान के दाम 15 से 20 फीसदी तक बढ़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
karwa chauth 2021: महंगा हो गया सजना-संवरना, श्रृंगार के सामान के दाम 15 से 20 फीसदी तक बढ़े
Wed, 20 Oct 2021 06:17 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 20 Oct 2021 06:17 PM IST
सार
गोल्ड कोटिड आर्टिफिशियल ज्वेलरी, ईयर रिंग विद टीका की मांग काफी ज्यादा है। बीते साल पूरा सेट 500 से 700 रुपये में मिल जाता था लेकिन इस बार 700 से 1000 रुपये में यह सेट मिल रहा है।
विज्ञापन
करवा चौथ 2021: शिमला में खरीदारी करतीं महिलाएं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
करवा चौथ पर सजना संवरना इस बार महिलाओं को महंगा पड़ेगा। कास्मेटिक्स से लेकर श्रृंगार का ज्यादातर सामान इस बार 15 से 20 फीसदी तक महंगा हो गया है। शिमला के बाजारों में करवाचौथ के लिए रौनक तो बढ़ गई है, लेकिन सामान खरीदने के लिए जेब ढीली करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
कारोबारियों के मुताबिक बीते दो साल की तुलना में इस बार करवाचौथ पर सामान महंगा हो गया है। सामान महंगा होने और शिमला पहुंचाने का किराया बढ़ने के कारण इनके रेट बढ़े हैं। हालांकि महिलाएं जमकर सामान खरीद रही हैं। आर्टिफिशियल ज्वेलरी की मांग काफी बढ़ी है। इसके लिए मनियारी शॉप पर काफी भीड़ लग रही है। इसके रेट भी बीते साल से 15 फीसदी तक अधिक हैं।
विज्ञापन
गोल्ड कोटिड आर्टिफिशियल ज्वेलरी, ईयर रिंग विद टीका की मांग काफी ज्यादा है। बीते साल पूरा सेट 500 से 700 रुपये में मिल जाता था लेकिन इस बार 700 से 1000 रुपये में यह सेट मिल रहा है। बाजार में चूड़ियों की भी इस बार काफी वैरायटी है लेकिन इसके रेट में दस से 15 फीसदी की बढ़ोतरी है। चूड़ी सेट 60 रुपये से लेकर 300 रुपये में मिल रहा है। महंगाई की सबसे ज्यादा मार ब्यूटी प्रोडक्ट पर पड़ी है।
विज्ञापन
क्रीम, पाउडर, नेल पालिश, लिप्सटिक समेत दूसरे सामान के रेट भी 20 फीसदी तक बढ़े हैं। लोअर बाजार में मनियारी शॉप कारोबारी राजू ने बताया कि कास्मेटिक्स और आर्टिफिशियल ज्वेलरी महंगी हो गई है। सुहागी का छोटा सामान कुमकुम, शीशे आदि जो पहले दस रुपये में मिलते थे, अब होलसेल में ही 10 रुपये से ज्यादा में मिल रहे हैं।
शहर में महंगा होने लगा नारियल
शहर में नारियल की डिमांड बढ़ने के साथ ही इसके रेट भी बढ़ने लगे हैं। बीते हफ्ते तक नारियल 20 से 30 रुपये में मिल रहा था। लेकिन अब इसके रेट 30 से 50 रुपये तक पहुंच गए हैं। सब्जी मंडी के कारोबारी सुरेश कुमार ने बताया कि मांग कई गुना बढ़ने से नारियल के रेट बढ़े हैं। कहा कि आने वाले दिनों में इसके रेट और बढ़ सकते हैं।
मिट्टी के करवे के नहीं बढ़े रेट
शहर में करवाचौथ पर ज्यादातर सामान महंगा हो गया है लेकिन मिट्टी से बना करवा, छलनी आदि के रेट पिछले साल के बराबर ही हैं। करवा 20 रुपये और छलनी 30 से 100 रुपये में मिल रही है।