फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Karsog: Leopard entered the store after attacking the dog, rescued after 16 hours

करसोग: कुत्ते पर हमला करने के बाद स्टोर में घुसा तेंदुआ, 16 घंटे बाद रेस्क्यू किया

Fri, 13 Aug 2021 09:07 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, करसोग (मंडी)
अमर उजाला नेटवर्क, करसोग (मंडी) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 13 Aug 2021 09:07 PM IST
सार

सुंदरनगर से वन विभाग की वाइल्ड लाइफ की टीम को बुलाया गया। शुक्रवार करीब 2:30 बजे तेंदुए को पकड़ने के लिए रेस्क्यू शुरू किया। दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद तेंदुए को बेहोश कर घर से बाहर निकाला।

विज्ञापन
Karsog: Leopard entered the store after attacking the dog, rescued after 16 hours
घर में घुसे तेंदुए को किया रेस्क्यू। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के उपमंडल करसोग के बगाश में गुरुवार देररात एक तेंदुआ एक घर में घुस गया। तेंदुआ कुत्ते पर हमला करने आया था। इस दौरान तेंदुआ घर के स्टोर में घुस गया। घर के सदस्यों ने बाहर से दरवाजा बंद कर दिया। सूचना ग्रामीणों सहित वन विभाग को दी। सुंदरनगर से वन विभाग की वाइल्ड लाइफ की टीम को बुलाया गया। शुक्रवार करीब 2:30 बजे तेंदुए को पकड़ने के लिए रेस्क्यू शुरू किया। दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद तेंदुए को बेहोश कर घर से बाहर निकाला। उसे पिंजरे में करसोग लाया गया। रेस्क्यू टीम में सुंदरनगर से डॉ. कैलाश के नेतृत्व में पांच टीम करसोग पहुंची थी।

विज्ञापन


तेंदुआ देर रात करीब 10 बजे रिहायशी मकान के एक स्टोर में घुसा था। इसके बाद तेंदुआ 16 घंटे तक कमरे के अंदर ही कैद रहा। तेंदुए ने कमरे की खिड़की से बाहर निकलने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं निकल पाया। रिहायशी इलाके में तेंदुए के घुसने से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। लोग अभी और तेंदुए होने की भी संभावना जता रहे हैं। इसके लिए लोगों ने क्षेत्र में पिंजरा लगाने की मांग की है। करसोग वन मंडल के डीएफओ वासु डोंगर का कहना है कि रेस्क्यू के बाद तेंदुए पर काबू पाया गया है। फिलहाल तेंदुए को करसोग लाया गया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में एक और तेंदुआ होने की भी संभावना है। इसके लिए वन विभाग गश्त बढ़ा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed