फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Kargil Vijay Diwas 2024 Leela Ram hoisted the victory flag at Tiger Hill

Kargil Vijay Diwas 2024: लीलाराम ने टाइगर हिल में फहराई थी विजयी पताका, साथियों की शहादत को किया याद

Fri, 26 Jul 2024 04:00 AM IST
अंकेश डोगरा योगेंद्र अग्रवाल, संवाद न्यूज एजेंसी, ददाहू (सिरमौर)
योगेंद्र अग्रवाल, संवाद न्यूज एजेंसी, ददाहू (सिरमौर) Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 26 Jul 2024 04:00 AM IST
सार

ददाहू के जांबाज सैनिक कैप्टन लीलाराम की आंखें आज भी अपने साथियों की शहादत को याद कर भर आती हैं। कैप्टन लीलाराम ने कारगिल युद्ध के दौरान टाइगर हिल पर विजयी पताका लहराई थी।
 

विज्ञापन
Kargil Vijay Diwas 2024 Leela Ram hoisted the victory flag at Tiger Hill
कैप्टन लीलाराम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कारगिल युद्ध के दौरान टाइगर हिल पर विजयी पताका (तिरंगा) फहराने वाले ददाहू के जांबाज सैनिक कैप्टन लीलाराम की आंखें आज भी अपने साथियों की शहादत को याद कर भर आती हैं। उन्होंने 36 जांबाज साथियों की शहादत अपनी आंखों से देखी। उस दौरान वे 18 ग्रेनेडियर यूनिट में नायब सूबेदार थे। इसका नेतृत्व ब्रिगेडियर खुशहाल ठाकुर कर रहे थे।

विज्ञापन




4 जुलाई 1999 को 17,000 फीट की ऊंचाई पर स्थित टाइगर हिल पर तिरंगा फहराने का गौरव भी कैप्टन लीलाराम को प्राप्त हुआ। वर्ष 2008 में कैप्टन के पद से सेवानिवृत्त हुए ददाहू निवासी कैप्टन लीला राम ने बताया कि उनकी यूनिट के 36 सैनिक इस युद्ध में वीरगति को प्राप्त हुए। उनकी शहादत की बदौलत ही टाइगर हिल्स पर फतह पा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed