{"_id":"5f9ffabd8ebc3ea372521c8b","slug":"karan-johar-and-ranbir-will-soon-come-to-manali-for-film-shooting","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिल्म की शूटिंग के लिए करण जौहर और रणबीर जल्द आएंगे मनाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिल्म की शूटिंग के लिए करण जौहर और रणबीर जल्द आएंगे मनाली
Mon, 02 Nov 2020 05:55 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, पतलीकूहल/मनाली (कुल्लू)
अमर उजाला नेटवर्क, पतलीकूहल/मनाली (कुल्लू)
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 02 Nov 2020 05:55 PM IST
विज्ञापन
रणबीर कपूर(फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना काल में विश्व-विख्यात पर्यटन नगरी मनाली शूटिंग हब बन गया है। बॉलीवुड और साउथ की कई फिल्म यूनिटें शूटिंग के लिए मनाली का रुख कर रही हैं। ताजा बर्फबारी के बाद तो मुंबई का हर दूसरा फिल्म निर्माता कोरोना काल में विदेश की बजाय मनाली में शूटिंग को प्राथमिकता दे रहा है। ब्रह्मास्त्र फिल्म के कुछ सीन रणबीर कपूर के साथ दोबारा मनाली में शूट होंगे। स्थानीय फिल्म कोआर्डिनेटर अनिल कायस्था ने कहा कि लाहौल में बर्फबारी के बाद अब मनाली में बर्फबारी का इंतजार है। इसके बाद कई फिल्म यूनिटें मनाली आएंगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि करण जौहर एक बड़ा प्रोजेक्ट लेकर जल्द मनाली आ रहे हैं। हाल ही में शिल्पा शेट्टी हंगामा-2 फिल्म की शूटिंग कर मुंबई लौटी हैं। वे एक गाने के लिए दोबारा मनाली आएंगी। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत एक वेब सीरीज के लिए मनाली में शूट कर रहे हैं। एक सप्ताह के लिए मुंबई जाने के बाद वे एक माह तक यहीं डटे रहेंगे। इस महीने 11 नवंबर को रवीना टंडन एक वेब सीरीज के लिए मनाली आएंगी। साउथ के अभिनेता नागार्जुन तीन दिन हैदराबाद में रहने के बाद दोेबारा कुल्लू-मनाली पहुंच रहे हैं। ताजा बर्फबारी के बाद कई फिल्म यूनिटें मनाली का रुख करेंगी।
विज्ञापन