{"_id":"62efd4d376956a75c162d052","slug":"karamchari-mahasangh-manokamna-yagya-in-shimla-for-old-pension-scheme","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला: पुरानी पेंशन बहाली को लेकर महासंघ ने मनोकामना यज्ञ कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला: पुरानी पेंशन बहाली को लेकर महासंघ ने मनोकामना यज्ञ कराया
Sun, 07 Aug 2022 08:36 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 07 Aug 2022 08:36 PM IST
सार
महासंघ अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर ने कहा कि पुरानी पेंशन योजना बहाली के लिए मनोकामना यज्ञ कराया गया है। इसमें प्रदेश भर से सभी पदाधिकारियों और जिला अध्यक्षों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
पुरानी पेंशन बहाली के लिए मनोकामना यज्ञ।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर हिमाचल प्रदेश नई पेंशन योजना से जुड़े कर्मचारी महासंघ शिमला के राम मंदिर में रविवार सुबह 10.30 बजे से लेकर दोपहर बाद 12.30 बजे तक मनोकामना यज्ञ कराया। इसके बाद आयोजित हुई बैठक में महासंघ ने फैसला लिया कि सरकार ने पुरानी पेंशन बहाल नहीं की तो 13 अगस्त को विधानसभा का घेराव किया जाएगा और शिमला टूटीकंडी से चौड़ा मैदान तक रैली निकाली जाएगी। इस रैली में कर्मचारी और उनके परिवार के सदस्य भी शामिल रहेंगे।
विज्ञापन
महासंघ अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर ने कहा कि पुरानी पेंशन योजना बहाली के लिए मनोकामना यज्ञ कराया गया है। इसमें प्रदेश भर से सभी पदाधिकारियों और जिला अध्यक्षों ने हिस्सा लिया। उनका कहना है कि 13 अगस्त से पहले सरकार अगर पुरानी पेंशन बहाल कर देगी तो महासंघ प्रदेश सरकार के पक्ष में धन्यवाद रैली करेगा। पुरानी पेंशन बहाली को लेकर आनाकानी की गई तो मानसून सत्र में 13 अगस्त को विधानसभा का घेराव होगा।
विज्ञापन
प्रदीप ठाकुर ने कहा कि मुख्य सचिव की अध्यक्षता में नेशनल पेंशन प्रणाली को लेकर गठित कमेटी में महासंघ के दो सदस्यों को भी शामिल किया गया है। इस कमेटी की 8 अगस्त को होने वाली बैठक में इन्हें बुलाया गया है। इस बैठक में पुरानी पेंशन बहाल नहीं की गई तो विधानसभा का घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन