फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Kaptan Singh Solanki will take oath of executive governor of Himachal today

हिमाचल के कार्यकारी राज्यपाल की शपथ लेंगे सोलंकी, ये है वजह

Mon, 16 Jul 2018 06:13 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 16 Jul 2018 06:13 PM IST
विज्ञापन
Kaptan Singh Solanki will take oath of executive governor of Himachal today

सूबे के राज्यपाल आचार्य देवव्रत के 16 दिवसीय निजी अमेरिकी दौरे के बीच मंगलवार को हरियाणा के राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी हिमाचल के कार्यकारी राज्यपाल के तौर पर पद की शपथ लेंगे।

विज्ञापन


प्रदेश हाईकोर्ट के कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश संजय करोल राजभवन में सोलंकी को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। राष्ट्रपति भवन के निर्देश के बाद हिमाचल राजभवन में सोलंकी के शपथ ग्रहण कार्यक्रम की तैयारियां शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन

 

निजी दौरे का सारा खर्च राज्यपाल स्वयं वहन करेंगे

Kaptan Singh Solanki will take oath of executive governor of Himachal today

दिल्ली दौरे के चलते मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर राज्यपाल सोलंकी के शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत नहीं कर सकेंगे। आचार्य देवव्रत 18 जुलाई से 2 अगस्त तक अमेरिका के दौरे पर रहेंगे।

बुधवार को वह अमेरिका के लिए रवाना होंगे। राजभवन के प्रवक्ता के अनुसार अमेरिका के निजी दौरे का सारा खर्च राज्यपाल स्वयं वहन करेंगे। इस दौरान वह अमेरिका में होने वाले आर्य प्रतिनिधि सभा के महासम्मेलन में भी भाग लेंगे।

वर्तमान व्यवस्था के अनुसार अगर कोई राज्यपाल पंद्रह दिन से ज्यादा की छुट्टी पर रहते हैं तो अस्थायी कार्यभार संभालने वाले राज्यपाल को उस राज्य के अस्थायी राज्यपाल के तौर पर पद व गोपनीयता की शपथ लेनी होती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed