फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra's Sreejan and Apoorva will share ideas of products made from cannabis in investor meet

इन्वेस्टर मीट में भांग से बने उत्पादों का आइडिया शेयर करेंगे कांगड़ा के श्रीजन और अपूर्वा

Wed, 06 Nov 2019 12:47 PM IST
Krishan Singh हरीश चंद्र, अमर उजाला, धर्मशाला
हरीश चंद्र, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 06 Nov 2019 12:47 PM IST
विज्ञापन
Kangra's Sreejan and Apoorva will share ideas of products made from cannabis in investor meet
- फोटो : अमर उजाला

ग्लोबल इन्वेस्टर मीट में मेक इन इंडिया की तर्ज पर मेक इन हिमाचल के लिए श्रीजन और अपूर्वा शील को निवेशकों की तलाश रहेगी। जिला कांगड़ा से संबंध रखने वाले दोनों युवाओं ने इट्स हैंप से स्टार्ट अप शुरू किया है। इट्स हैंप में श्रीजन और अपूर्वा भांग से बने उत्पादों की ऑनलाइन बिक्री कर रहे हैं। इसे आगे बढ़ाने के लिए श्रीजन और अपूर्वा निवेशकों को लुभाएंगे।

विज्ञापन


इन उत्पादों को वे बाहरी राज्यों से खरीद रहे हैं। उनका लक्ष्य है कि हिमाचल में भांग की खेती को कानूनन मंजूरी दिलाकर इसके उत्पाद बनाना है। श्रीजन और अपूर्वा ने अपने इस स्टार्ट अप के विस्तार के लिए ग्लोबल इन्वेस्टर मीट में अपना आइडिया भेजा था। उन्हें मीट में अपना आइडिया प्रस्तुत करने के लिए सरकार से मंजूरी मिल गई है। ऐसे में अब उनका ग्लोबल इन्वेस्टर मीट में निवेशकों को अपने आइडिया से लुभाने का अगला टारगेट है।
विज्ञापन


श्रीजन और अपूर्वा ने बताया कि भांग के पौधों से करीब 35 हजार प्रकार के उत्पाद तैयार किए जा सकते हैं। इसमें कपड़ों, पॉलिथीन से लेकर ब्यूटी प्रोडक्ट शामिल हैं। उनका प्रोजेक्ट स्टार्ट अप इंडिया प्रोग्राम के तहत डीआईपीपी में स्टार्ट-अप के रूप में मान्यता प्राप्त है। श्रीजन और अपूर्वा की टीम में अभिषेक, अभिनव और हरमन भी काम कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीजन ने चेन्नई में चलाई थी 365 डिग्री कंपनी

25 साल के श्रीजन शर्मा कांगड़ा जिले से संबंध रखते हैं। उन्होंने एससीएम विश्वविद्यालय चेन्नई से ईसीई में बीटेक किया है। इससे पहले उन्होंने साल 2012 में चेन्नई में 365 डिग्री की कंपनी की स्थापना की थी।

पीआर मैनेजर रही हैं अपूर्वा
25 साल की अपूर्वा धर्मशाला की हैं। उन्होंने महाराष्ट्र के पुणे के डेक्कन कॉलेज पीजीआरआई से भाषा विज्ञान में एमए की पढ़ाई की है। उन्होंने बंगलूरू में आईबीसी मीडिया के लिए पीआर मैनेजर के रूप में काम किया है। यह उनका पहला स्टार्ट अप है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed